विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देवरिया में गैस सिलिंडर के लिए घरेलू कलह, पति ने पत्नी को पीटा

Published: Fri, 13 Mar 2026 08:59 PM (IST)

देवरिया में रसोई गैस सिलिंडर खत्म होने पर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। पत्नी ने पति से सिलिंडर लाने को कहा तो उसने मारपीट शुरू कर दी।

गैस सिलिंडर के लिए पति ने पत्नी को पीटा। AI जेनेरेटेड फोटो

गैस सिलिंडर के लिए पति ने पत्नी को पीटा। AI जेनेरेटेड फोटो

HighLights

  1. करौदी गांव में गैस सिलिंडर खत्म होने पर विवाद।

  2. पति ने पत्नी को बुरी तरह पीटा, सास-जेठानी ने साथ दिया।

  3. पीड़ित महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जांच जारी।

संवाद सूत्र, खुखुंदू। रसोई गैस सिलिंडर की किल्लत अब घरेलू कलह का कारण भी बन रही है। करौदी गांव में शुक्रवार की सुबह घर में गैस सिलिंडर खत्म होने का उलाहना देने पर नाराज पति ने पत्नी को बुरी तरह से पीट दिया। पीड़ित महिला ने पति समेत अन्य स्वजन पर पिटाई करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

करौदी गांव की गीता देवी का आरोप है कि उनके पति अक्सर विवाद करते रहते हैं। वह अपने भाई व भाभी के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को खाना बनाने के लिए घर में गैस सिलिंडर खत्म हो गया था।

जब उन्होंने पति से रसोई गैस सिलिंडर लाने के लिए कहा तो वह नाराज हो गए और अपशब्द कहते हुए मारपीट करने लगे। शोर-शराबा सुनकर सास और जेठानी भी मौके पर पहुंच गईं। आरोप है कि उन्होंने बीच-बचाव करने के बजाय मारपीट में साथ दे दिया।

मारपीट में घायल महिला ने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। तहरीर के आधार पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- देवरिया में आमने-सामने बाइक की टक्कर में एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

यह भी पढ़ें- दूसरे दिन भी नहर में कूदे अमेठी में तैनात SDM के भाई का नहीं चला पता, खूब हुई तलाश