विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दूसरे दिन भी नहर में कूदे अमेठी में तैनात SDM के भाई का नहीं चला पता, खूब हुई तलाश

Published: Fri, 13 Mar 2026 08:31 PM (IST)

अमेठी में तैनात एसडीएम पंकज कुमार मिश्र के भाई अखिलेश कुमार गुरुवार सुबह लखनऊ की इंदिरा नहर में कूद गए ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. एसडीएम के भाई अखिलेश कुमार इंदिरा नहर में लापता।

  2. बीमारी से परेशान होकर सुसाइड नोट छोड़ आत्महत्या।

  3. दूसरे दिन भी पुलिस, एसडीआरएफ की तलाश जारी।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। बस्ती के कप्तानगंज निवासी अमेठी जनपद में तैनात एसडीएम पंकज कुमार मिश्र के भाई अखिलेश कुमार गुरुवार सुबह अयोध्या रोड स्थित इंदिरा नगर में कूद गए थे। शुक्रवार देर शाम तक चली खोजबीन के बाद भी उनका कोई पता नहीं चला है।

अखिलेश मटियारी में हास्टल चलाते थे। गुरुवार सुबह उन्होंने इंदिरा नहर में छलांग लगा दी थी। नहर के पास उनकी बाइक और एक सुसाइड नोट मिला था। इसमें उन्होंने बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात लिखी थी।

बीबीडी थाने के इंस्पेक्टर राम सिंह ने बताया कि शुक्रवार को भी काफी खोजबीन की गई। राज्य आपदा मोचन बल, पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश का प्रयास किया लेकिन कुछ पता नहीं चला। शनिवार को फिर से तलाशी अभियान चलाया जाएगा।