देवरिया में आमने-सामने बाइक की टक्कर में एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
प्रतापपुर में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में 22 वर्षीय अख्तर अंसारी की मौके पर ही मौत हो गई।
-1773414934378_m.webp)
आमने-सामने बाइक की टक्कर में एक की मौत।
HighLights
प्रतापपुर में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हुई।
अख्तर अंसारी की मौके पर ही दुखद मृत्यु हो गई।
बलवंत सिंह गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती।
संवाद सूत्र, प्रतापपुर। दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें एक युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का उपचार सीमावर्ती प्रांत बिहार के मैरवा स्थित न्यू पीएचसी में कराया गया। वहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे सिवान जिला अस्पताल भेज दिया। उधर, हादसे के बाद मृतक के परिवार में चीख पुकार मच गई।
श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के मैरवा-प्रतापपुर मांग पर बासोपट्टी के समीप स्थित भारत पेट्रोलियम पंप के पास दो बाइकों आमने सामने टक्कर हुई। जिसमें 22 वर्षीय युवक अख्तर अंसारी पुत्र खुर्शेद अंसारी निवासी ठाकुरपुर थाना श्रीरामपुर की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
वह मैरवा के एक निजी अस्पताल में वाहन चलाता था। अलविदा की नमाज पढ़ने के लिए घर आया था। नमाज पढ़ कर अपनी ड्यूटी पर मैरवा जा रहा था कि अचानक दुर्घटना घट गई।
उधर दूसरे वाहन पर सवार घायल युवक बलवंत सिंह उम्र 30 वर्ष पुत्र शेषनाथ सिंह ग्राम बासोपट्टी थाना श्रीरामपुर जनपद देवरिया को भी गंभीर चोटें आई हैं।
प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर से एक युवक की मृत्यु हो गई है। दूसरे का गंभीरावस्था में उपचार चल रहा है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
