विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देवरिया के नोनापार गांव में भीषण आग, तीन की मौत और एक महिला गंभीर रूप से घायल

By Sk SinghEdited By: Vivek Shukla
Published: Wed, 21 Oct 2026 09:03 AM (IST)

देवरिया के भटनी थाना क्षेत्र के नोनापार गांव में भीषण आग लगने से तीन लोगों की दुखद मौत हो गई, ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. देवरिया के नोनापार गांव में भीषण आग का हादसा।

  2. आग लगने से तीन लोगों की दुखद मौत हुई।

  3. शॉर्ट सर्किट को आग का प्रारंभिक कारण बताया गया।

जागरण संवाददाता, भटनी, (देवरिया)। थाना क्षेत्र के नोनापार गांव में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। आग की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।

मृतकों की पहचान बालकिशुन बासफोर (56), जितेन्द्र (32) और दो वर्षीय मासूम सनी के रूप में हुई है। हादसे में लीला (30) गंभीर रूप से झुलस गईं। घटना के बाद गांव में मातम पसर गया।

आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी सलेमपुर और उपजिलाधिकारी सलेमपुर मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना की जानकारी ली।

यह भी पढ़ें- देवरिया में मेला देखने गए दो युवकों की बेरहमी से हत्या, पुलिस जांच में जुटी

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

 

यह भी पढ़ें- देवरिया में मेला देखकर लौट रहे युवकों की कार बेकाबू होकर पेड़ से टकराई, 4 की मौत; तीन घायल