देवरिया के किसानों के लिए खुशखबरी: 1020 मीट्रिक टन खाद बंटनी शुरू, छापेमारी भी तेज
देवरिया में आईपीएल कंपनी की डीएपी की एक रैक पहुंची है, जिससे 1020 एमटी उर्वरक का वितरण शुरू हो गया है। जल्द ही और रैक आने की उम्मीद है, जिससे किसानों को उचित मूल्य पर खाद उपलब्ध होगी और कालाबाजारी पर रोक लगेगी।

सहकारी और निजी क्षेत्र के बिक्री केंद्रों पर भेजी जा रही खाद, मिलेगी सहूलियत। जागरण
HighLights
आईपीएल कंपनी की डीएपी की एक रैक देवरिया पहुंची।
1020 एमटी डीएपी और टीएसपी उर्वरक का वितरण शुरू।
जल्द ही इफको और आईपीएल से और रैक आने की उम्मीद।
जागरण संवाददाता, देवरिया। किसानों को उचित दर पर समय से उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए शनिवार को जिले में आईपीएल कंपनी की डीएपी की एक रैक पहुंची। इससे प्राप्त 570 एमटी डीएपी और 450 एमटी टीएसपी उर्वरक सहकारी क्षेत्र के बिक्री केंद्रों पर भेजे जाने लगे हैं। वहीं निजी क्षेत्र के उर्वरक प्रतिष्ठानों के लिए 300 एमटी डीएपी और 300 एमटी टीएसपी आवंटित किया गया है।
जिले को जल्द ही आईपीएल कंपनी से 1679 एमटी डीएपी की एक और रैक मिलने की उम्मीद है। इसमें से 1000 एमटी सहकारी क्षेत्र और 679 एमटी निजी क्षेत्र के प्रतिष्ठानों के लिए आवंटित किया गया है। इसके अलावा इफको कंपनी से भी 1600 एमटी डीएपी की रैक जल्द पहुंचेगी। इसका वितरण जिले के सहकारी उर्वरक प्रतिष्ठानों के माध्यम से कराया जाएगा।
जिला कृषि अधिकारी उदय शंकर सिंह ने बताया कि जिले के सभी विकास खंडों में समान रूप से उर्वरकों का वितरण कराया जा रहा है। फास्फेटिक और यूरिया उर्वरकों की कोई कमी नहीं है। किसानों को उचित दर पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए निजी और सहकारी क्षेत्र के बिक्री केंद्रों की लगातार निगरानी की जा रही है।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर में 30 से अधिक यात्रियों की छूट गई स्पेशल ट्रेन, स्टेशन मास्टर के कमरे में हंगामा
उन्होंने बताया कि खाद की कालाबाजारी, निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर बिक्री और टैगिंग जैसी अनियमितताओं को रोकने के लिए सघन छापेमारी भी की जा रही है। किसानों को निर्धारित मूल्य पर खाद उपलब्ध कराने के लिए विभाग सतर्क है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।