विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ग्रामीणों की राह होगी आसान, देवरिया में 116 लाख की लागत से बनेगी सड़क

Published: Sat, 21 Nov 2026 10:21 AM (IST)

देवरिया के गोठा रसूलपुर में मुख्यमंत्री ग्राम योजना के तहत 116.06 लाख रुपये की लागत से 1.10 किलोमीटर लंबी सड़क का शिलान्यास किया गया। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि यह सड़क गांव के विकास, श्रद्धा और आवागमन की सुविधा को जोड़ेगी।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. गोठा रसूलपुर में 116 लाख की सड़क का शिलान्यास हुआ।

  2. कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने 1.10 किमी मार्ग का उद्घाटन किया।

  3. सड़क से गांव का विकास और मंदिर तक आवागमन सुगम होगा।

जागरण संवाददाता, पथरदेवा। ग्राम गोठा रसूलपुर में मुख्यमंत्री ग्राम योजना के अंतर्गत 116.06 लाख रुपये की लागत से सड़क का निर्माण कराया जाएगा। देवरिया-हाटा मार्ग से रसूलपुर स्थित काली माता मंदिर तक 1.10 किलोमीटर लंबे मार्ग के नवनिर्माण कार्य का शिलान्यास कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किया।

इस दौरान उन्होंने ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह सड़क गांव के विकास, श्रद्धा और आवागमन की सुविधा को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण कड़ी बनेगी।

उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण से ग्रामीणों को मंदिर तक पहुंचने के साथ ही आवागमन में भी सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गांवों तक पक्की सड़क और बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने की दिशा में कार्य कर रही है। पथरदेवा के हर गांव तक विकास पहुंचाना ही उनका संकल्प है।

यह भी पढ़ें- देवरिया में उग्रसेन सेतु बंद होने से शादी-विवाह में बढ़ी मुश्किलें, 115 किमी का चक्कर लगाने को मजबूर लोग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।