विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देवरिया में पोस्टमार्टम के बाद मासूम शिवा का शव एंबुलेंस में पड़ा रहा, स्वजनों ने लेने से किया इनकार

Published: Thu, 26 Nov 2026 10:53 AM (IST)

देवरिया में सात वर्षीय शिवा मद्धेशिया की तालाब में डूबने से मृत्यु की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है। स्वजनों ने पोस्टमार्टम के बाद शव लेने से इनकार कर दिया, जिसके बाद अधिकारियों के समझाने पर वे तैयार हुए।

News Article Hero Image

HighLights

  1. शिवा मद्धेशिया की डूबने से मृत्यु की पुष्टि हुई।

  2. स्वजनों ने तीन घंटे तक शव लेने से इनकार किया।

  3. तनाव की आशंका पर गांव में पुलिस तैनात की गई।

संवाद सूत्र, तरकुलवा/देवरिया। तालाब में मिले सात वर्षीय शिवा मद्धेशिया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मृत्यु होने की पुष्टि हुई है। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन ने शव ले जाने से इन्कार कर दिया। इस दौरान पोस्टमार्टम हाउस परिसर में करीब साढ़े तीन घंटे तक शव एंबुलेंस में पड़ा रहा।

रात करीब 9:30 बजे एसडीएम प्रवीण कुमार और सीओ संजय रेड्डी के समझाने पर स्वजन शव लेने को तैयार हुए। उधर, मामले में तनाव की आशंका को देखते हुए मृतक के ननिहाल में तरकुलवा और महुआडीह थाने की पुलिस तैनात रही।

कुशीनगर जिले के कोइलसवा बुजुर्ग गांव निवासी जनार्दन मद्धेशिया का सात वर्षीय बेटा शिवा मद्धेशिया बरवा मीर छापर गांव में अपने मामा धनंजय मद्धेशिया के घर रहकर कक्षा एक में पढ़ता था। सोमवार को वह घर से विद्यालय जाने के लिए निकला था।

विद्यालय बंद होने के कारण वह वापस घर नहीं पहुंचा। स्वजन ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। मंगलवार की शाम करीब पांच बजे शिवा का शव गांव के तालाब में मिला। इसकी जानकारी होते ही गांव में खलबली मच गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू की। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इस दौरान पोस्टमार्टम हाउस पर करीब साढ़े तीन घंटे तक असमंजस की स्थिति बनी रही। मृतक के पिता दिल्ली में हैं। उनके आने और आगे की कार्रवाई को लेकर देर रात तक पुलिस व स्वजन के बीच बातचीत होती रही।

यह भी पढ़ें- देवरिया में बीमार पिता की टूटती सांसों को देख छटपटाता रहा बेटा, आधे घंटे तक लगे ट्रैफिक जाम के चलते मौत

ननिहाल में पुलिस तैनात
मामले में तनाव की आशंका को देखते हुए बुधवार शाम से ही मृतक के ननिहाल बरवा मीर छापर गांव में तरकुलवा और महुआडीह थाने की पुलिस तैनात कर दी गई। थानाध्यक्ष अश्विनी प्रधान ने बताया कि स्वजन शव लेने से इन्कार कर रहे थे।

यह भी पढ़ें- देवरिया में 38 करोड़ के ROB का इंतजार लंबा: रेलवे के हिस्से का काम रुका, 5 महीने और बढ़ी मुश्किलें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।