विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देवरिया के पैकौली ग्राउंड में तैयारी कर 30 युवा बने कांस्टेबल, 35 को मिली होमगार्ड की नौकरी

Published: Sun, 18 Oct 2026 09:40 AM (IST)

देवरिया के पैकौली ग्राउंड पर भरत चौहान के निःशुल्क मार्गदर्शन में 65 युवाओं ने पुलिस और होमगार्ड भर्ती में सफलता ...और पढ़ें

भरत चौहान युवाओं को निश्शुल्क कराते हैं विभिन्न भर्ती परीक्षाओं की तैयारी। जागरण

 भरत चौहान युवाओं को निश्शुल्क कराते हैं विभिन्न भर्ती परीक्षाओं की तैयारी। जागरण

HighLights

  1. भरत चौहान ने युवाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण दिया।

  2. 30 युवा कांस्टेबल, 35 होमगार्ड बने।

  3. पैकौली ग्राउंड पर मिली बड़ी सफलता।

सौरभ कुमार मिश्र, देवरिया। मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन से सफलता की राह आसान हो जाती है। इसकी मिसाल पैकौली ग्राउंड पर देखने को मिल रही है। यहां भरत चौहान के मार्गदर्शन में एक वर्ष के अंदर निश्शुल्क तैयारी करने वाले 30 युवा पुलिस विभाग में कांस्टेबल और 35 युवा होमगार्ड के पद पर भर्ती हुए हैं।

युवाओं की इस सफलता से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं को बिना किसी शुल्क के भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कराने की भरत की पहल दूसरे युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बन रही है।

पैकौली ग्राउंड पर भरत चौहान युवाओं को पुलिस और होमगार्ड भर्ती के लिए नियमित तैयारी कराते हैं। उनका उद्देश्य युवाओं को शारीरिक और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर मार्गदर्शन देना है। उनकी देखरेख में तैयारी करने वाले युवाओं को मिली सफलता से क्षेत्र के अन्य युवाओं में भी प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति उत्साह बढ़ा है।

होमगार्ड पद पर चयनित युवाओं में पैकौली की रागनी चौहान, उज्ज्वल गोंड, सोनू चौरसिया, रोहित पांडेय, चंदन गुप्ता, विशाल कन्नौजिया, अभय यादव, विभवेश मिश्रा, सर्वेश कुमार, नितेश यादव, शुभम यादव, शशि मिश्रा, सौरभ गुप्ता, श्वेता पांडेय, रानी शर्मा और कविता कुशवाहा सहित अन्य अभ्यर्थी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- देवरिया में बेटी के इलाज को निकले पिता की सड़क हादसे में मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

वहीं, पुलिस विभाग में कांस्टेबल पद पर चयनित होने वालों में पूजा चौहान, उर्मिला गोंड, श्वेता पांडेय, तन्नू चौधरी, किरन सिंह, चंदन जायसवाल, उज्ज्वल गोंड, आकाश गोंड, विशाल यादव, शुभम यादव, विकास यादव, विपिन यादव और ज्योतिष कुशवाहा सहित अन्य युवा शामिल हैं। भरत चौहान की निश्शुल्क प्रशिक्षण की पहल क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। युवाओं की सफलता ने यह साबित किया है कि समर्पण और निरंतर अभ्यास से लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- देवरिया में 30 साल की सिविल जज जागृति का निधन, न्यायिक जगत में शोक