देवरिया में पुलिसकर्मियों पर भाजपा कार्यकर्ता की पिटाई का आरोप, SI समेत तीन निलंबित
देवरिया के भटनी थाने में एक भाजपा कार्यकर्ता की पिटाई के आरोप में एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित ...और पढ़ें

HighLights
भाजपा कार्यकर्ता शिवम तिवारी ने पिटाई का आरोप लगाया।
एक उपनिरीक्षक सहित तीन पुलिसकर्मी निलंबित किए गए।
विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने कार्रवाई की मांग की थी।
संवाद सूत्र, भटनी (देवरिया)। थाने में भाजपा कार्यकर्ता की पिटाई के आरोप में एसपी ने एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। निलंबित होने वालों में उपनिरीक्षक संतोष यादव, सिपाही आशीष और चंद्रिका सरोज शामिल हैं। पिपरा देवराज निवासी शिवम तिवारी भाजपा कार्यकर्ता हैं और भाजपा के भटनी मंडल उपाध्यक्ष विशंभरनाथ तिवारी के भतीजे हैं।
उन्होंने पुलिसकर्मियों पर थाने के कमरे में बंद कर बेल्ट, चप्पल व लात-घूंसों से बेरहमी से पीटने का आरोप लगाया था। इस संबंध में उन्होंने थानाध्यक्ष को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी। घटना के बाद रामपुर कारखाना विधायक सुरेंद्र चौरसिया थाने पहुंचे थे और एसपी से दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए कहा।
तहरीर के अनुसार, 16 नवंबर की शाम सल्लहपुर चौराहे पर ट्रैक्टर को लेकर बाइक सवार तीन युवकों से उनका विवाद हुआ था। मौके पर पहुंचे दो सिपाहियों ने बाइक सवारों को वहां से भगा दिया और उन्हें थाने ले जाकर लाठी से पीटने की धमकी दी थी। आरोप है कि अगले दिन वह अपने पिता डा. त्रिलोकीनाथ तिवारी और चाचा विशंभरनाथ तिवारी के साथ थाने पहुंचे। वहां प्रभारी निरीक्षक से बातचीत के बाद उन्हें चैंबर से बाहर जाकर पुलिसकर्मियों से बात करने को कहा गया।
शिवम का आरोप है कि इसी दौरान दो उपनिरीक्षक और दो सिपाही उन्हें एक कमरे में ले गए और बेल्ट, चप्पल, लात व घूंसों से पिटाई की। घटना की जानकारी मिलने पर विधायक सुरेंद्र चौरसिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष रोहित मिश्र समेत अन्य लोग थाना परिसर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित पक्ष से जानकारी लेकर कार्रवाई की मांग की थी।
यह भी पढ़ें- देवरिया से लौट रहे महराजगंज के प्रधानाचार्य और ड्राइवर की सड़क हादसे में मौत, क्रेन ने कार को मारी टक्कर
मामले के तूल पकड़ने के बाद एसपी ने उपनिरीक्षक संतोष यादव और सिपाही आशीष व चंद्रिका सरोज को निलंबित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक पंकज गुप्ता ने भी तीनों पुलिसकर्मियों के निलंबन की पुष्टि की।
यह भी पढ़ें- पूर्वी यूपी में तत्काल टिकट पर दलालों की सेंधमारी, अवैध सॉफ्टवेयर से बुक हो रहे 40% टिकट
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।