Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    प्राकृतिक परिवेश का संरक्षण जरूरी : जन्मेजय

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 06 Jul 2018 11:38 PM (IST)

    विज्ञान प्रकृति को नहीं कर सकता नियंत्रित

    प्राकृतिक परिवेश का संरक्षण जरूरी : जन्मेजय

    देवरिया : पर्यावरण एक व्यापक विषय है। सभी प्राकृतिक परिवेश, जिसमें वायु, जल, भूमि, जंगल, पशु, कचरा आदि शामिल है, इनका संरक्षण करना होगा। हम सभी की जिम्मेदारी है कि प्रकृति के किसी भी अंश को क्षति न पहुंचाएं।

    उक्त बातें स्थानीय चंद्रशेखर आजाद इंटर कालेज में शुक्रवार को वन विभाग द्वारा आयोजित वन महोत्सव एवं पौधरोपण समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए देवरिया सदर विधायक जन्मेजय ¨सह ने कही। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए जन-जन को जागरुक होना होगा। ब्लाक क्षेत्र के कुछ गांवों में लोगों ने बड़े स्तर पर पौधरोपण किया है। डीएफओ प्रमोद कुमार गुप्ता ने कहा कि मनुष्य विज्ञान के माध्यम से प्रकृति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रहा है, जबकि प्रकृति हमें बार-बार आगाह कर रही है कि हमें न बदलो अपने को खुद बदलो। जब तक धरती पर हरे-भरे वन होंगे जीवन चलता रहेगा। प्रधानाचार्य हरेंद्र मौर्य ने कहा कि भारत में पौधों के अनुपात में मनुष्यों की संख्या अधिक हैं। जो पर्यावरण के लिए एक बड़ी चुनौती है। इस दौरान विद्यालय परिसर में विधायक समेत सभी अतिथियों ने पौधरोपण किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    समारोह को रेंजर अनुज कुमार तिवारी, श्रीमती नीरजा ¨सह, विनोद कुमार मिश्र ने भी संबोधित किया। संचालन दिनेश यादव ने किया। इस दौरान प्रभात रंजन मणि त्रिपाठी, वन दारोगा गया प्रसाद, कौशल कुमार पांडेय, अर¨वद कुमार ¨सह, प्रमोद कुमार, रामप्रवेश, प्रहलाद आदि उपस्थित रहे। वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत गौरी बाजार थाना परिसर में विभिन्न प्रजाति के 40 फलदार पौधे लगाए गए, जिसमें आम, लीची, अमरुद आदि के पौधे लगाए गए। इस दौरान थाना प्रभारी परमाशंकर यादव ने कहा कि पौधा ही जीवन है, जिससे पर्यावरण को संरक्षित किया जा सकता है। इस दौरान इंस्पेक्टर छोटे लाल, उप निरीक्षक अवधेश मिश्र अछैबर यादव, हवलदार राम,हरेंद्र यादव, राम गोपाल, कैलाश यादव, अर्चना ¨सह, सोनम, लता, कुसमावती देवी मौजूद रहे।