Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP News: देवरिया में प्रेमिका के घर में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, मची सनसनी; गांव में तनाव

    Updated: Fri, 27 Jun 2025 12:16 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक का शव उसकी प्रेमिका के घर मिला है। इससे गांव में सनसनी मच गई है। 

    Hero Image

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    जागरण संवाददाता, देवरिया। एकौना थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमिका के घर में फंदे से लटकता युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक रात में घर से निकला था। सुबह जानकारी होने पर स्वजन में चीख पुकार मच गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एकौना थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाले युवक का उसी गांव की युवती के साथ लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। गुरुवार की रात वह प्रेमिका के घर गया था। सुबह जब वह घर नहीं पहुंचा तो स्वजन को चिंता हुई। वे उसकी तलाश करने लगे। इसी बीच गांव में युवती के घर में फंदे से लटकने की जानकारी मिली।

    स्वजन मौके पर पहुचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ग्रामीणों के अनुसार, युवक का लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह चार भाइयों में सबसे छोटा था। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

    थानाध्यक्ष अभिषेक राय ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है। स्वजन की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर मृत्यु का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

    comedy show banner
    comedy show banner