विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद ने मांगा सीएम अखिलेश का इस्तीफा

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Mon, 22 Aug 2016 11:07 AM (IST)Updated: Mon, 22 Aug 2016 12:58 PM (IST)

जिस प्रदेश में महिलाओं की इज्जत खतरे में हो, विरोधी दलों के कार्यकर्ताओं की हत्या की जा रही है, भ्रष्टाचार ...और पढ़ें

News Article Hero Image

देवरिया (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश की खराब कानून-व्यवस्था पर लगातार हमला कर रही भारतीय जनता पार्टी ने इस मामले में आज मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का इस्तीफा मांग लिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य आज देवरिया में थे।

देवरिया के दौरे पर आये भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त बताते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से इस्तीफे की मांग की है।

अब तक के मुख्यमंत्रियों में अखिलेश सबसे विफल : केशव

उन्होंने कहा जिस प्रदेश में महिलाओं की इज्जत खतरे में हो, विरोधी दलों के कार्यकर्ताओं की हत्या की जा रही है, भ्रष्टाचार का बोलबाला हो और गुंडों का एक छत्र राज हो वहां की सरकार को नैतिक रूप से इस्तीफा दे देना चाहिए।

देवरिया के राघव नगर मोहल्ले में पार्टी के कार्यकर्ता के आवास पर पत्रकारों से बातचीत में मौर्य ने कहा कि प्रदेश के हालात से निराश जनता में विश्वास पैदा करने व समाजवादी पार्टी की सरकार का सामना उसकी कारगुजारियों से कराने के लिए ही भाजपा ने 24 अगस्त को लखनऊ में एक बड़ा आंदोलन करने का फैसला किया है।

बहुत जल्द भारत का हिस्सा बनेगा पीओके : योगी आदित्यनाथ

उन्होंने कहा कि जनता यूपी करे पुकार, इस्तीफा दो अखिलेश सरकार के नारे के साथ आंदोलन को धारदार बनाने की पूरी रणनीति बन गई है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी व बसपा एक ही सिक्के के दो पहलू हैं, जबकि कांग्रेस प्रदेश में अपना वजूद पहले ही खो चुकी है। सत्ता में आने से पहले सपा व बसपा एक दूसरे को सबक सिखाने की बात करते हैं। सत्ता पाने के बाद दोनों सबकुछ भूल जाते हैं।

बीजेपी सांसद को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

केशव प्रसाद ने 2017 के विधान सभा चुनाव में बड़े बहुमत से भाजपा सरकार बनने की उम्मीद जताते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं से जी जान से जुटने का आह्वान किया। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा से निष्कासित दयाशंकर सिंह की पत्नी स्वाति सिंह को विधान सभा चुनाव में टिकट देने की फिलहाल कोई योजना नहीं है क्योंकि स्वाति सिंह ने पार्टी के समक्ष अब तक ऐसा कोई आवेदन किया ही नहीं। आरएसएस प्रमुख के बयान के जवाब में सपा सरकार के कैबिनेट मंत्री आजम खां की प्रतिक्रिया पर तीखा प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि आसन्न हार से अखिलेश के मंत्री बौखलाए हुए हैं।