Deoria News: आठ साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की कोशिश, पुलिस ने आरोपी को दबोचा
बघौचघाट थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार रात में मासूम बच्ची के साथ छेड़खानी व दुष्कर्म के प्रयास वाली घटना सामने आई। गांव के ही एक युवक ने आठ वर्षीय मासूम बच्ची के साथ छेड़खानी करने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है।

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
जागरण संवाददाता, बघौचघाट। आठ साल की मासूम के साथ एक युवक ने किया छेड़खानी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
बघौचघाट थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार रात में मासूम बच्ची के साथ छेड़खानी व दुष्कर्म के प्रयास वाली घटना सामने आई। गांव के ही एक युवक ने आठ वर्षीय मासूम बच्ची के साथ छेड़खानी करने की कोशिश की। घटना के बाद डरी-सहमी बच्ची घर पहुंची और रो-रोकर अपनी मां को आपबीती सुनाई।
परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ जारी है। मासूम बच्ची शनिवार की रात में बकरी बांधने के लिए घर के पास स्थित बने घोटा पर गई थी इसी दौरान युवक मौका देख वहां पहुंच कर छेड़खानी करने लगा। उसने उसके साथ दुष्कर्म करने का भी प्रयास करने लगा।
मासूम चीखने-चिल्लाने लगी, आवाज सुन युवक मौके से भाग निकला। थानाध्यक्ष प्रदीप अस्थाना का कहना है कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और बच्ची को हर हाल में न्याय दिलाया जाएगा
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।