विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मतदान के लिए लोगों को किया जागरूक

By Edited By:
Published: Wed, 01 Feb 2017 11:30 PM (IST)

देवरिया : विधान सभा चुनाव का बिगुल बजने के बाद प्रशासनिक स्तर पर लगातार तैयारी चल रही है और मतदाताओं

मतदान के लिए लोगों को किया जागरूक
मतदान के लिए लोगों को किया जागरूक

देवरिया : विधान सभा चुनाव का बिगुल बजने के बाद प्रशासनिक स्तर पर लगातार तैयारी चल रही है और मतदाताओं को जागरूक भी किया जा रहा है। बुधवार को लार विकास खंड के रामनगर स्थित दारुल उलूम मोहम्मदिया से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में शामिल बच्चों ने लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया।

विधान सभा चुनाव में मतदान के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। हाल ही में मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को जागरूक किया गया और 25 जनवरी को रैली निकालकर प्रशासनिक स्तर पर लोगों को जागरूक करने के साथ ही कई स्थानों पर लोगों को मतदाता जागरूकता के लिए शपथ भी दिलाई गई। बुधवार को लार के रामनगर स्थित मदरसा से बच्चों द्वारा रैली निकाली गई। जिसे जिला अल्पसंख्यक अधिकारी दीनानाथ शुक्ल ने झंडी दिखाकर रवाना किया। बच्चे कई गांवों में गए और लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया। इस दौरान प्रधानाचार्य मौलाना सईद अख्तर, प्रबंधक हाजी इम्दादुल्लाह एडवोकेट, आबिद अली, आफाक अहमद उपस्थित रहे।