Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरिद्र नारायण की सेवा सच्ची ईश्वर सेवा : डा.सत्या

    By Edited By: Updated: Fri, 17 Jan 2014 10:55 PM (IST)

    देवरिया : गोरखपुर की महापौर डा.सत्या पांडेय ने कहा कि ठंड में लोगों को राहत देने के लिए कंबल एक सहारा है। समाज के सभी वर्ग के लोगों को यह पुनीत कार्य करना चाहिए, जिससे दीन-दुखियों की मदद हो सके। दरिद्र नारायण की सेवा ही सच्ची ईश्वर सेवा हैं। डा.पांडेय शुक्रवार को पुरवा ओवरब्रिज के निकट कुष्ठ आश्रम में कुष्ठ रोगियों को कंबल वितरण के बाद संबोधित कर रही थीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आरोग्य भारती व सेवा भारती के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में 250 लोगों को कंबल वितरण के बाद न्यू कालोनी स्थित एक प्रतिष्ठान पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि गोरखपुर के मानबेला मैदान में आगामी 23 जनवरी को आयोजित विजय शंखनाद रैली पर पूरे देश की नजर हैं। इस रैली को देश के भावी प्रधानमंत्री व गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि गुजरात में श्री मोदी के मुख्यमंत्री बनने से पहले शिक्षा, व्यवसाय व विकास काफी पीछे था, उनके मुख्यमंत्री बनते ही वहां विकास की गंगा बही, जो आज विश्वपटल पर चर्चे में है। मैं गोरखपुर की महापौर होने के नाते आप सभी को मोदी जी के विचारों को सुनने के लिए आमंत्रित करने आई हूं। लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं पार्टी की सक्रिय कार्यकर्ता रही हूं। संघर्षों की बदौलत पार्टी ने मुझे नगर निगम का टिकट दिया और जनता ने यहां तक पहुंचाया। घाटे में चल रहे नगर निगम को न सिर्फ उबारा, बल्कि गोरखपुर में सड़क से लेकर अन्य कई विकास कार्य कराए। पोखरे, पार्क शवदाहगृह, सड़कें व पुस्तकालय हमारी प्राथमिकता में हैं। इन सबका कायाकल्प करने के प्रयास जारी हैं। इस दौरान आरोग्य भारती के प्रांत संयोजक डा.अजीत नारायण मिश्र, सेवा प्रमुख कमलेश जी, विजय पटेल, विभाग प्रचारक सुरजीतजी, हरि यादव, शिव यादव, कृपा नारायण सिंह, विकास मणि, डा.विनोद पांडेय, अरविंद जायसवाल, मीनू सिंह, संजय, सुदर्शन गुप्ता आदि मौजूद रहे।

    मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर