Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शर्मनाक! सड़क किनारे गर्भवती की कराई डिलीवरी, मां बेहोश तो बच्चे को लेकर भाग गईं दो महिलाएं

    Updated: Fri, 04 Apr 2025 10:46 PM (IST)

    चित्रकूट में एक गर्भवती महिला को रास्ते में प्रसव पीड़ा होने पर मदद करने वाली दो महिलाएं नवजात को लेकर भाग गईं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपित महिलाओं की पहचान करने की कोशिश कर रही है। बता दें कि प्रसूता ने एक पेड़ के नीचे बच्चे को जन्म दिया था। मदद करने के बहाने महिलाएं बच्चे को लेकर भाग गईं।

    Hero Image
    नवजात को लेकर दो महिलाएं भाग गईं। (प्रतीकात्मक तस्वीर) जागरण।

    जागरण संवाददात, चित्रकूट। गर्भवती को रास्ते में प्रसव पीड़ा होने पर उसकी मददगार बनकर आईं दो महिलाएं नवजात को लेकर भाग निकलीं। शुक्रवार दोपहर मध्य प्रदेश के रीवा जिले में हुई घटना में आरोपित महिलाओं की पहचान के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बरगढ़ निवासी राजेश कोल की गर्भवती पत्नी सतेवा देवी शुक्रवार दोपहर ऑटो से मायके जिला रीवा के गांव डभौरा जा रही थी। साथ में पांच साल की बेटी भी थी। रास्ते में प्रसव पीड़ा होने लगी। चुनगी गांव के पास ऑटो चालक ने सतेवा को उतार दिया।

    पेड़ के नीचे बच्चे को दिया जन्म

    पेड़ के नीचे करीब साढ़े 12 बजे उसने बच्चे को जन्म दिया। प्रसव के समय उसके पास दो राहगीर महिलाएं मदद के लिए मौजूद थीं। सतेवा के मुताबिक प्रसव के बाद वह बेहोशी की हालत में थी। दोनों महिलाओं ने उसे घर छोड़ने के लिए एक ऑटो बुलाया और बरगढ़ कस्बा लेकर आईं।

    पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही

    यहां उसे सड़क किनारे लेटा दिया। जब होश आया तो बेटी परी ने बताया कि महिलाएं नवजात को लेकर चली गई हैं। थानाध्यक्ष बरगढ़ पंकज तिवारी ने बताया कि प्रसव की घटना मप्र के रीवा जिले के थाना डभौरा क्षेत्र की है। वहीं से बच्चे को लेकर महिलाएं आई थीं। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है।

    इसे भी पढ़ें- यूपी में भ्रष्टाचार पर एक्शन: SSP ने चौकी इंचार्ज और दो सिपाहियों को किया सस्पेंड; बंधक बनाकर 2 लाख वसूलने का आरोप