Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चित्रकूट में वाहन की टक्कर से मामा-भांजे की मौत, बरात में शामिल होने के लिए पुणे से आए थे

    Updated: Mon, 02 Jun 2025 09:53 AM (IST)

    चित्रकूट के पहाड़ी सिंहपुर मार्ग पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार मामा-भांजे की मौत हो गई। दोनों बारात में जा रहे थे। रैपुरा थाना क्षेत्र के देहरुच माफी निवासी जगदीश अपने भांजे सुखलाल के साथ परसोजा गांव जा रहे थे। पुणे से बारात में शामिल होने आए थे। अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल में मृत घोषित कर दिए गए।

    Hero Image
    पहाड़ी सिंहपुर में वाहन की टक्कर से मामा-भांजे की मौत।

    जागरण संवाददाता, चित्रकूट। पहाड़ी सिंहपुर मार्ग में वाहन की टक्कर से बाइक सवार मामा-भांजे की मौत हो गई। दोनों बरात में जा रहे थे।

    घटना रविवार की रात करीब नौ बजे हुई। रैपुरा थाना के देहरुच माफी निवासी 21 वर्षीय जगदीश रविवार की रात करीब नौ बजे बाइक से 22 वर्षीय भांजे सुखलाल निवासी चनहट थाना राजापुर के साथ बरात में शामिल होने के लिए पहाड़ी थाना के परसोजा गांव जा रहे थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देहरुच निवासी शिवबोधन की बरात परसोजा जा रही थी। मामा भांजे और शिवबोधन पूना में रहकर एक साथ काम करते थे। शिवबोधन की बरात में शामिल होने के लिए दोनों रविवार को ही पूना से आए हुए थे।

    सिंहपुर मार्ग में भोले का पुरवा के मोड पर किसी अज्ञात वाहन से टकराकर बाइक में टक्कर मार दी. गिरकर दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस के माध्यम से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़ी में भर्ती कराया। जहां पर डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।