नगर पालिका कर्वी का होगा सीमा विस्तार
जागरण संवाददाता, चित्रकूट: नगर पालिका परिषद कर्वी की सीमा का विस्तार किया जाएगा। शनिवार क
जागरण संवाददाता, चित्रकूट: नगर पालिका परिषद कर्वी की सीमा का विस्तार किया जाएगा। शनिवार को हुई बोर्ड की पहली बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने इसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया। नगर पालिका अध्यक्ष ने इसकी कार्ययोजना बनाने का निर्देश दिया। इसके अलावा प्रकाश, साफ- सफाई आदि मुद्दों पर चर्चा हुई।
नगर पालिका परिषद चित्रकूट धाम कर्वी के अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में शनिवार को नवनिर्वाचित बोर्ड की पहली बैठक हुई। उपस्थित लोगों ने एक दूसरे को नए वर्ष की शुभकामनाएं दी। इसके बाद बोर्ड बैठक की कार्यवाही शुरू हुई। इसमें पथ प्रकाश व्यवस्था पर चर्चा हुई। तमाम वार्ड मेंबरों ने अपने अपने क्षेत्र में पथ प्रकाश की व्यवस्था सही न होने की शिकायत दर्ज कराई। इस पर सहमति बनी कि सभी वार्ड मेंबर पथ प्रकाश से संबंधित शिकायतें लिखित तौर पर दे दें ताकि उसमें अमल किया जा सके। सफाई पर चर्चा के दौरान निर्देश दिए गए कि जहां पर यह काम सही नहीं हो रहा है, उसमें सुधार किया जाए ताकि आगे इस समस्या से संबंधित शिकायत न आएं। केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के लिए डीपीआर बनाने के निर्देश दिए गए। नगर पालिका परिषद की सीमा के विस्तार की बात पर चर्चा शुरू हुई तो उपस्थित सभी सदस्यों ने एक स्वर में इस पर पूर्ण सहमति जताई। नगर पालिका अध्यक्ष ने नगर पालिका क्षेत्र विस्तार की कार्ययोजना बनाने के लिए निर्देश दिया। इस मौके पर अधिशाषी अधिकारी नरेंद्र मोहन मिश्र, सभासद लीलावती, मानिकलाल, मुन्नालाल, श्यामकली, जागेश्वर प्रसाद यादव, अनमोल, कमलेश कुमार, संत कुमार ¨सह, बुद्ध प्रकाश, संगीता देवी, महरी, निशा, रामा देवी, रमेश कुमार मिश्रा, शिव प्रकाश कुशवाहा, शैलेंद्र, मो. निजाम, मूलचंद्र, सुशील श्रीवास्तव, अनुज, किरन देवी, रमेश चंद्र सोनी, अरमान व लव ¨सह आदि मौजूद रहे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।