विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जगद्गुरु रामभद्राचार्य का बदला स्वरूप, दाढ़ी-मूंछ वाली तस्वीर आई सामने

Published: Sat, 10 Oct 2026 11:19 PM (IST)

जगद्गुरु रामभद्राचार्य सात माह के महानुष्ठान पर हैं, जिसके 108 दिन पूरे होने पर उनकी बदली हुई तस्वीर सामने आई ...और पढ़ें

अनुष्ठान कक्ष में जाप करते जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य। तुलसीपीठ

अनुष्ठान कक्ष में जाप करते जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य। तुलसीपीठ 

HighLights

  1. जगद्गुरु रामभद्राचार्य सात माह के महानुष्ठान पर हैं

  2. 108 दिन बाद बढ़ी दाढ़ी-मूंछ के साथ दिखे

  3. तस्वीर तुलसीपीठ के उत्तराधिकारी ने साझा की

जागरण संवाददाता, चित्रकूट। तप, त्याग और ज्ञान की भारतीय परंपरा के प्रतिनिधि तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य सात माह के महानुष्ठान पर हैं। 108 दिन पूरे होने पर शनिवार को उनके बदले स्वरूप की तस्वीर सामने आई है। हमेशा क्लीन शेव दिखने वाले जगद्गुरु इस तस्वीर में बढ़ी हुई सफेद बालों की दाढ़ी और मूंछों में नजर आ रहे हैं।

तुलसीपीठ के उत्तराधिकारी आचार्य रामचंद्रदास ने जगद्गुरु का फोटो इंटरनेट मीडिया पर प्रचलित किया है। उन्होंने इसके साथ लिखा है कि स्वामी रामभद्राचार्य सात माह तक एक ही कक्ष में रहकर महानुष्ठान कर रहे हैं। उनकी साधना भारतीय ऋषि परंपरा, संकल्प और आध्यात्मिक साधना से जुड़ी है।

उनका जीवन प्रभु श्रीराम के प्रति समर्पण, धर्मसेवा और आध्यात्मिक चिंतन से जुड़ा रहा है। उनके अनुयायियों के लिए यह अनुष्ठान श्रद्धा व संकल्प का अवसर है। अनुष्ठान के दौरान सामने आई तस्वीर उनके जीवन के इस विशेष चरण की झलक प्रस्तुत करती है।

तस्वीर में बदला हुआ स्वरूप उनके नियमित सार्वजनिक रूप से अलग दिखाई देता है। हालांकि, दाढ़ी-मूंछ बढ़ने के पीछे किसी विशेष साधना-विधि या नियम की जानकारी इसमें नहीं दी गई है। उनके इस स्वरूप को लेकर श्रद्धालुओं के बीच भी चर्चा है।

यह भी पढ़ें- चित्रकूट में पिता-पुत्री को चादर से बांध तलवार से हमला, देर रात 6 से अधिक बदमाशों ने की एक लाख की डकैती

यह भी पढ़ें- Chitrakoot में पितृ विसर्जनी अमावस्या पर चित्रकूट में उमड़ी श्रद्धा, मंदाकिनी में स्नान कर पितरों को किया तर्पण