चित्रकूट में पिता-पुत्री को चादर से बांध तलवार से हमला, देर रात 6 से अधिक बदमाशों ने की एक लाख की डकैती
चित्रकूट के लोहदा गांव में असलहाधारी बदमाशों ने एक घर में डकैती डाली, जिसमें गृहस्वामी और उनकी बेटी को बांधकर ...और पढ़ें

लोहदा गांव में पीड़ित जगन्नाथ और उसकी पुत्री से घटना की जानकारी लेते डीआईजी और एसपी । स्थानीय
HighLights
चित्रकूट के लोहदा गांव में डकैती की वारदात।
असलहाधारी बदमाशों ने पिता-पुत्री को बांधकर पीटा।
लाखों के जेवर और नकदी लूटकर बदमाश फरार।
जागरण संवाददाता, चित्रकूट। पहाड़ी थाना क्षेत्र के लोहदा गांव में शुक्रवार देर रात असलहाधारी बदमाशों ने दुस्साहसिक डकैती की वारदात को अंजाम दिया। छह से अधिक बदमाशों ने घर के बाहर सो रहे गृहस्वामी जगन्नाथ निषाद को पकड़कर पीटा और उनके हाथ-पैर बांध दिए।
विरोध करने पर उनकी बेटी निशा पर भी तलवार और लाठी से हमला किया। बदमाशों ने पिता-पुत्री को चादर से बांधने के बाद घर में रखे जेवरात और आठ हजार रुपये नकद लूट लिए। डकैती के बाद आरोपित फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात डकैतों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
जगन्नाथ निषाद के अनुसार, शुक्रवार रात वह घर के दरवाजे पर चारपाई पर सो रहे थे। देर रात पहुंचे डकैतों में से चार ने उन्हें पकड़कर पीटयना शुरू कर दिया और पैर बांध दिए। डकैतों के पास तलवार, लाठी और तमंचे थे। इस दौरान दो बदमाश घर के अंदर घुस गए और कमरे में रखे जेवरात व नकदी समेटने लगे।
आहट सुनकर बेटी निशा की नींद खुल गई। उसने विरोध किया तो डकैतों ने उसे भी पीटा और बांध दिया। पत्नी रानी देवी को भी धक्का देकर गिरा दिया गया। वारदात के बाद सभी आरोपित मौके से भाग निकले। शनिवार सुबह घायल जगन्नाथ थाने पहुंचे, तब पुलिस को घटना की जानकारी मिली।
डीआइजी राजेश एस और एसपी अरुण कुमार सिंह, थाना प्रभारी निशिकांत राय के साथ शनिवार सुबह करीब 10 बजे घटनास्थल पर पहुंचे। पीड़ित परिवार को जल्द राजफाश का आश्वासन दिया। डीआइजी ने बताया कि अज्ञात बदमाशों के खिलाफ डकैती की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
पीड़ित का घर बस्ती के बाहर है। जांच के अनुसार, बदमाश नौ हजार रुपये नकद और 50 हजार के जेवरात ले गए हैं, हालांकि पीड़ित ने करीब एक लाख के जेवर ले जाने की बात कही है। पीड़ितों के अनुसार, बदमाशों की बोली स्थानीय जैसी थी। आरोपितों की तलाश के लिए दो टीमें गठित की गई हैं।
