Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बर्थ-डे पार्टी मे डीजे पर गाना बजाने को लेकर मारपीट

    By JagranEdited By:
    Updated: Sun, 13 Mar 2022 05:10 PM (IST)

    संवाद सहयोगी मानिकपुर (चित्रकूट) मानिकपुर थाना अंतर्गत ग्राम सरहट रूलर में शनिवार की र

    Hero Image
    बर्थ-डे पार्टी मे डीजे पर गाना बजाने को लेकर मारपीट

    संवाद सहयोगी, मानिकपुर (चित्रकूट) : मानिकपुर थाना अंतर्गत ग्राम सरहट रूलर में शनिवार की रात बर्थडे पार्टी में डीजे पर गाना बजाने को लेकर मारपीट हो गई। एक युवक को कुछ लोगों ने जमकर पीटा। उसे गंभीर चोटें आई है। उसकी तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मानिकपुर निवासी सचिन द्विवेदी ने बताया कि शनिवार की रात में सरहट रूरल में उसके दोस्त की बर्थ डे पार्टी थी। जिसमें वह शामिल होने गया था। डीजे में एक गाना बज रहा था जिसमें सभी लोग डांस कर रहे थे तभी इंद्रानगर के सुभाष रावत, पिटू व रोहित कुमार ने गाना बदलने को कहा। जिसका लोगों ने विरोध किया। उसने भी मना किया तो उन्होंने उसको जमकर पीटा। उसके चेहरे पीठ पर गंभीर चोट आई हैं। सचिन ने घटना की तहरीर मानिकपुर थाने में दी है। पुलिस ने उसे मानिकपुर स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया है। मानिकपुर थाना प्रभारी गिरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
    comedy show banner
    comedy show banner