बकरे सहित पिता कुएं में गिरा, दोनों को निकालने आया बेटा, रस्सी टूटने से वो भी गिरा, पिता की मौत
चित्रकूट के रैपुरा क्षेत्र में एक दुखद घटना हई है। एक किसान की कुएं में गिरने से मौत हो गई। 55 वर्षीय लाला अपने बकरे को बचाने की कोशिश कर रहे थे जब वे कुएं में गिर गए। उन्हें बचाने के प्रयास में उनका 24 वर्षीय बेटा सुनील भी कुएं में गिर गया।

जागरण संवाददाता, चित्रकूट। कुएं में बकरे के साथ किसान गिर गए। वह बकरे को पकड़ रहे थे तभी हादसा हुआ। कुआं में रस्सी डालकर किसान को निकाल रहा उसका बेटा भी कुएं में गिर गया। जिसमें पिता की मौत हो गई जबकि बेटा सहित बकरे को ग्रामीणों ने बचा लिया है।
अतरौली गांव निवासी 55 वर्षीय लाला के घर के बाहर कुआं है। उसी कुएं के बाट में शुक्रवार की शाम करीब सात बजे उनका बकरा टहल रहा था। वह बकरे को पकड़ने गए थे। तभी अचानक पैर फिसलने से लाला बकरे के साथ कुएं में गिर गए। पिता को बचाने के लिए रस्सी लेकर 24 वर्षीय पुत्र सुनील पहुंचा। रस्सी टूटने की वजह से पुत्र भी कुएं में जा गिरा।
परिवार के शोर मचाने पर गांव के लोग दौड़कर पहुंचे। उन्होंने बकरे सहित पिता पुत्र को बाहर निकाला। पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए रामनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। जहां से लाला को डाक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इलाज के दौरान लाला की मौत हो गई। थाना प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि घटना के बारे में परिवार ने सूचना दी है।
सरभंगा में बही बालिका का मिला शव
सरभंगा नदी में बने चेकडैम में नहाते समय शुक्रवार को बही बालिका का शव 20 घंटे के बाद स्वजन ने झाड़ी में फंसा देखा। पुलिस ने शव को बाहर निकाला। थाना मारकुंडी के कुसमुही निवासी राजललन की आठ वर्षीय बेटी प्रियांशी शुक्रवार सुबह 10 बजे 13 वर्षीय बहन अंजू के साथ गांव के ही पास सरभंगा नदी में बने चेकडैम में नहाते गई थी। तभी पैर फिसलने पर चेकडैम में गिरने से नदी के तेज बहाव में बह गई थी। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से शुक्रवार शाम तक बालिका की काफी खोजबीन की थी लेकिन पता नहीं चला था। अंधेरा होने पर पुलिस वापस लौट गई।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।