Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डॉक्टर ने नशीला इंजेक्शन देकर महिला से किया दुष्कर्म, पांच के खिलाफ रिपोर्ट; सेक्स रैकेट चलाने का आरोप

    Updated: Sun, 01 Sep 2024 06:41 PM (IST)

    मानिकपुर कस्बे की रहने वाली 35 वर्षीय महिला के साथ डॉक्टर के दरिंदगी का मामला सामने आया है। यहां इलाज के लिए डॉक्टर के पास गई महिला को नशीली इंजेक्शन ...और पढ़ें

    Hero Image
    मरीज महिला से दुष्कर्म के आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज (प्रतिकात्मक फोटो)

    जागरण संवाददाता, चित्रकूट। महिला को नशा का इंजेक्शन लगाकर वीडियो बनाकर दुष्कर्म करने, ब्लैकमेल करने और शादी का झांसा देने के आरोप में पुलिस ने कस्बे के सिद्ध विनायक अस्पताल के डॉक्टर, उसके भतीजे व एक अज्ञात दारोगा सहित दो अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद से फरार हैं सभी आरोपी

    यह मामला शनिवार को सामने आया था। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से डॉक्टर सहित सभी आरोपित फरार है। आरोपियों की तलाश को पुलिस टीम ने अस्पताल में छापे मारी की है और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य भी जुटाए हैं।

    बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर कई बार किया दुष्कर्म

    मानिकपुर कस्बे की रहने वाली 35 वर्षीय महिला राजापुर में किराए के मकान में परिवार सहित रहती है। उसने बताया कि सिद्ध विनायक अस्पताल के डॉ. अनिल कुमार जायसवाल उर्फ शंभू के यहां करीब दो महीने पहले इलाज कराने गई थी। डॉक्टर ने बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर उसके कपड़े उतारकर वीडियाे बना लिया था। जिसको दिखा डरा धमकाकर कई बार दुष्कर्म किया। फिर शादी की झांसा देकर लगातार दुष्कर्म करता रहा।

    सेक्स रैकेट चलाने का आरोप

    करीब 20 दिन पहले जनपद कौशांबी के मंझनपुर ले गया। जहां उसके भतीजे सहित तीन अलग-अलग लोगों ने दुष्कर्म किया। उसके करीब आठ दिन बाद उसे थाना सरधुवा क्षेत्र लेकर गया। जहां बांदा के एक अज्ञात दारोगा से भी दुष्कर्म कराया। महिला का आरोप है कि डॉक्टर सेक्स रैकेट चलाता है और महिला व युवतियों को फांसता है।

    यह भी पढ़ें- तंत्र मंत्र के चक्कर में पोते ने 100 साल की दादी के मुंह पर मारा घूसा, हो गई दर्दनाक मौत- पुलिस से बोला- मेरे ऊपर बाबा आते हैं