विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चित्रकूट में मतदाता बनने में पुरुषों से आगे रहीं महिलाएं, मानिकपुर में सबसे ज्यादा बढ़े वोटर

Published: Tue, 17 Nov 2026 10:25 PM (IST)

चित्रकूट जिले में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के बाद मतदाताओं की संख्या बढ़कर 679597 हो गई है, जिसमें ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. चित्रकूट में कुल 11399 मतदाताओं की संख्या में वृद्धि हुई।

  2. महिला मतदाताओं की भागीदारी पुरुषों के मुकाबले अधिक रही।

  3. मानिकपुर विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 6065 मतदाता बढ़े।

जागरण संवाददाता, चित्रकूट। मतदाता बनने के प्रति महिलाओं में जागरूकता पुरुषों के मुकाबले अधिक नजर आई है। जिले की दोनों विधानसभा क्षेत्रों में एसएसआर के ड्राफ्ट प्रकाशन के बाद मतदाताओं की संख्या में 11399 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसमें 8548 महिला और 2852 पुरुष मतदाता शामिल हैं। वहीं, मतदाता वृद्धि के मामले में सदर विधानसभा चित्रकूट को पीछे छोड़कर मानिकपुर आगे निकल गया है।

इस वर्ष 10 अप्रैल को एसआईआर के अंतिम प्रकाशन के दौरान जिले में कुल 668198 मतदाता थे। इनमें चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र में 346622 और मानिकपुर में 321576 मतदाता शामिल थे। मंगलवार को एसएसआर ड्राफ्ट प्रकाशित होने के बाद जिले में कुल मतदाताओं की संख्या बढ़कर 679597 पहुंच गई।

विधानसभा क्षेत्रवार आंकड़ों पर नजर डालें तो मानिकपुर में 6065 और चित्रकूट में 5334 मतदाताओं की वृद्धि हुई है। जिला निर्वाचन की ओर से मतदाता सूची में नाम बढ़ाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने के साथ विशेष शिविर भी लगाए गए थे। इसके बाद सामने आए आंकड़ों में महिला मतदाताओं की भागीदारी अधिक रही। जिला निर्वाचन के अनुसार जिले का जेंडर रेशियो 840 है। 

एसएसआर ड्राफ्ट प्रकाशन में मतदाताओं की संख्या

विधानसभा: चित्रकूट

पुरुष: 1,91,620
महिला: 1,60,327
थर्ड जेंडर: 09
कुल मतदाता: 3,51,956

विधानसभा: मानिकपुर

पुरुष: 1,77,920
महिला: 1,49,719
थर्ड जेंडर: 02
कुल मतदाता: 3,27,641

कुल योग (दोनों विधानसभा)

कुल पुरुष: 3,69,540
कुल महिला: 3,10,046
कुल थर्ड जेंडर: 11
महायोग (कुल): 6,79,597

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन का मौका, 16 दिसंबर तक करें आवेदन

विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के तहत जिले में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण शुरू हो गया है। मंगलवार को दोनों विधानसभा क्षेत्रों की एकीकृत प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई। इसमें नाम शामिल कराने, हटवाने या संशोधन कराने के लिए 16 दिसंबर तक आवेदन किए जा सकेंगे। एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा भी मतदाता बनने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पुलकित गर्ग ने मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्यीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रारूप मतदाता सूची 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक संबंधित मतदान केंद्रों, पदाभिहित अधिकारियों, बूथ लेवल अधिकारियों और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालयों में निश्शुल्क निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेगी। इसे जिला निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर भी देखा जा सकता है।

जिले में ईवीएम और वीवीपैट के प्रति जागरूकता के लिए तीन प्रदर्शन केंद्र बनाए गए हैं। ये कलेक्ट्रेट, तहसील कर्वी और मऊ में संचालित होंगे। इनकी शुरुआत 20 नवंबर से होगी और विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने तक लोगों को ईवीएम की कार्यप्रणाली समझाई जाएगी।

यह भी पढ़ें- चित्रकूट गधा मेले में शाहरुख-सलमान के लिए नहीं आए खरीदार, 'अमिताभ' की 72 हजार और 'कल्लू' खच्चर की 75 हजार लगी बोली

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।