Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Chitrakoot Flood: मंदाकिनी नदी की बाढ़ में डूब गई थी दुकान, पानी कम होने पर दुकानदार का मिला शव

    Updated: Sun, 13 Jul 2025 10:07 AM (IST)

    चित्रकूट में मंदाकिनी नदी में आई बाढ़ के कारण रामघाट के एक वृद्ध व्यापारी की दुखद मौत हो गई। 67 वर्षीय नत्थू लाल गुप्ता की पूजा सामग्री की दुकान बाढ़ में डूब गई थी। रविवार सुबह पानी कम होने पर दुकान के अंदर उनका शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    Hero Image
    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    जागरण संवाददाता, चित्रकूट। मंदाकिनी नदी की बाढ़ की चपेट में आकर वृद्ध व्यापारी की मौत हो गईं है। वह रामघाट के बड़ा मठ में पूजा सामग्री की दुकान किए थे। रविवार की सुबह बाढ़ का पानी कम होने पर उनका शव दुकान के अंदर उतरता हुआ पाया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रामघाट उतरा बाजार निवासी 67 वर्षीय नत्थू लाल गुप्ता पूजा सामग्री व प्रसाद की दुकान करते थे। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। यह कर्वी कोतवाली क्षेत्र रामघाट की घटना है।

    सीतापुर चौकी प्रभारी अनिल गुप्ता ने बताया कि बाढ़ का पानी उतरने पर लोगों ने शव देखा था। बता दें कि शनिवार को मंदाकिनी नदी रामघाट में खतरे के निशान 126.500 से पांच मीटर ऊपर बह रही थी। जिसमें रामघाट की सभी दुकानें डूब गई थी।