विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चित्रकूट में 9.94 करोड़ से बनेंगे 7 संपर्क मार्ग, 20 गांवों को लाभ

Published: Wed, 18 Nov 2026 11:15 PM (IST)

चित्रकूट जिले में 9.94 करोड़ रुपये की लागत से सात संपर्क मार्गों का नवनिर्माण होगा। इन 9.65 किलोमीटर लंबी सड़कों ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, चित्रकूट। चित्रकूट के ग्रामीण क्षेत्रों में जर्जर और कच्चे रास्तों से परेशान लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। लोक निर्माण विभाग ने चित्रकूट और मानिकपुर विधानसभा क्षेत्र के सात संपर्क मार्गों के नवनिर्माण को मंजूरी दी है। इन पर 9 करोड़ 94 लाख 32 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। कुल 9.65 किलोमीटर लंबे इन मार्गों के निर्माण से 20 गांवों और बस्तियों की एक लाख से अधिक आबादी को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। ग्रामीणों को मुख्य मार्गों तक पहुंचने में भी आसानी होगी।


चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र में चार संपर्क मार्गों का निर्माण कराया जाएगा। इनमें सेमरिया जगन्नाथवासी संपर्क मार्ग से नवीन अंतरराज्यीय बस स्टैंड, चित्रकूट-सतना मध्य प्रदेश तक 1.30 किलोमीटर सड़क के लिए 159.90 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। सगवारा गांव से सगवारा पुल तक एक किलोमीटर मार्ग पर 93.69 लाख रुपये खर्च होंगे। महुवा गांव से सगवारा पुल तक 1.30 किलोमीटर सड़क के लिए 139.70 लाख और कोलगदहिया लिंक रोड से मुस्लिम पुरवा तक एक किलोमीटर मार्ग के लिए 84.04 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं।


वहीं, मानिकपुर विधानसभा क्षेत्र में तीन संपर्क मार्गों का निर्माण होगा। ग्राम पंचायत रामपुर तरौहा में शंकर जी के मंदिर से चतुर्वेदी पुरवा तक 1.40 किलोमीटर सड़क पर 114.83 लाख रुपये खर्च होंगे। राजापुर-हटवा मार्ग के किमी 11 से छीबों नई बस्ती तक 2.15 किलोमीटर सड़क के लिए 279.37 लाख और बोझ से भटगवां तक 1.50 किलोमीटर मार्ग के लिए 122.79 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।


अधिशासी अभियंता जितेंद्र सिंह ने बताया कि दो किलोमीटर से कम लंबाई वाले मार्गों का निर्माण सीसी से कराया जाएगा। वहीं, दो किलोमीटर से अधिक लंबाई वाले मार्गों पर डामरीकरण होगा। निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया चल रही है। प्रक्रिया पूरी होते ही काम शुरू कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें- मंदाकिनी-सरयू की बदलेगी सूरत, बाढ़ रोकने को Chitrakoot में शुरू हुई वैज्ञानिक कवायद; सुझाया नया प्लान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।