Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अति पिछड़ों को भाजपा दिलाएगी आरक्षण : सतीश पाल

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 19 Nov 2021 10:36 PM (IST)

    जागरण संवाददाता चित्रकूट प्रदेश के अति पिछड़ों को आरक्षण दिलाने का काम सिर्फ भाजपा ही

    Hero Image
    अति पिछड़ों को भाजपा दिलाएगी आरक्षण : सतीश पाल

    जागरण संवाददाता, चित्रकूट : प्रदेश के अति पिछड़ों को आरक्षण दिलाने का काम सिर्फ भाजपा ही कर सकती है। सोच ईमानदार और काम दमदार के नारे संग फिर से योगी सरकार बनाने का मन जनता बना चुकी है। पाल समाज के साथ ही अति पिछड़े इसके लिए तैयारी कर रहे हैं। ये बातें सामाजिक न्याय संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यमंत्री सतीश पाल ने कहीं। वह शुक्रवार को बुंदेलखंड के हमीरपुर, महोबा, बांदा में संगठन की बैठकों के बाद चित्रकूट में भी कई क्षेत्रों में घूमे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जिला मुख्यालय में बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रदेश में सपा ने हमेशा पिछड़ों, अति पिछड़ों के दम पर सरकार बनाई, लेकिन उनके साथ छल किया। पूरा लाभ एक परिवार और उनसे जुड़े लोग उठाते रहे। बसपा शासनकाल में भी अति पिछड़ा वर्ग के साथ ही अनुसूचित जाति को न्याय नहीं मिला। पाल समाज के लोगों को उनका हक किसी दल ने नहीं दिया। कांग्रेस की सरकारें भी सिर्फ लूट-खसोट ही करती रहीं। अब सामाजिक न्याय संघर्ष मोर्चा के बैनर तले देश और प्रदेश में अलख जगाने निकले हैं। जिला और विधानसभा स्तर तक संगठन तैयार किया जा चुका है। संघर्ष करके अति पिछड़ों को न्याय दिलाकर ही दम लेंगे।

    ------------------------

    सिर्फ भाजपा में ही है अनुसूचित जाति का सम्मान

    बांदा : भाजपा अनुसूचित मोर्चा ने खाईंपार में सामाजिक सम्मेलन किया। इस दौरान पूर्व डीजीपी व राज्यसभा सांसद ब्रजलाल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति का जो सम्मान भाजपा में मिल रहा है, वह किसी अन्य पार्टी में नहीं। इसकी वर्ग की हमेशा उपेक्षा हुई है।

    चौसठ जोगिनी मंदिर परिसर में उन्होंने डा.श्याम प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार समाज हित एवं कल्याण के लिए तमाम योजनाएं संचालित कर रही है। पूर्व की सरकारों ने उनसे वंचित रखते हुए वोट बैंक की राजनीतिक की। इस दौरान संगठन जिलाध्यक्ष संतोष नायक ने कहा कि सभी कार्यकर्ता मिलकर सदस्यता अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें और ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाएं। 26 नवंबर को डा.भीमराव आंबेडकर संविधान दिवस मनाया जाएगा। कार्यक्रम संचालन जिला महामंत्री धनंजय चौधरी ने किया। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बलराम सिंह कछवाह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुरेश अनुरागी, क्षेत्रीय संयोजक पीएन वर्मा, विनोद वर्मा, रामबाबू वर्मा, ररामबाबू बाल्मीकि, फूलचंद्र सोनकर, रवि वर्मा, गनेश चंद्र पप्पू आदि मौजूद रहे।

    comedy show banner