विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बरगढ़-मड़हा मार्ग का होगा चौड़ीकरण, 38.55 करोड़ से चमकेगी सड़क

Published: Mon, 19 Oct 2026 10:39 PM (IST)

झांसी-मीरजापुर हाईवे के बरगढ़ मोड़ से मड़हा तक संपर्क मार्ग चौड़ा करने के लिए शासन ने 38.55 करोड़ रुपये की ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. बरगढ़-मड़हा मार्ग चौड़ीकरण को 38.55 करोड़ की स्वीकृति।

  2. 10 किमी सड़क 3.75 से 7 मीटर चौड़ी होगी।

  3. 80 हजार लोगों और अंतर्राज्यीय यात्रियों को मिलेगी राहत।

संवाद सूत्र, बरगढ़ (चित्रकूट)।  झांसी-मीरजापुर हाईवे के बरगढ़ मोड़ से मड़हा तक संपर्क मार्ग चौड़ा करने के लिए शासन ने वित्तीय स्वीकृति दे दी है। दशकों पुरानी मांग पूरी होने से क्षेत्र के 80 हजार लोगों और प्रयागराज, कौशांबी तथा मध्य प्रदेश के रीवा, सतना और सीधी जाने वाले राहगीरों को सहूलियत मिलेगी।


करीब 10 किमी लंबे इस अंतर्राज्यीय मार्ग पर 24 घंटे आवाजाही रहती है। वर्तमान में सड़क की चौड़ाई महज 3.75 मीटर है। कोलहाई से मड़हा तक करीब 3 किमी सड़क पूरी तरह खराब हो चुकी है। ऊबड़-खाबड़ पटरी और गड्ढों के कारण दो वाहनों के एक साथ गुजरने में भी दिक्कत होती है। अब मार्ग 7 मीटर चौड़ा बनाया जाएगा, जिस पर 38.55 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

मानिकपुर विधायक अविनाश चंद्र उर्फ लल्ली द्विवेदी और भाजपा प्रांतीय परिषद सदस्य श्याम नारायण शुक्ल ने कई बार लखनऊ में मुख्यमंत्री से मिलकर सड़क चौड़ीकरण की मांग की थी। स्वीकृति मिलने पर क्षेत्र के लोगों ने राहत जताई।

श्याम नारायण शुक्ल ने कहा कि मुख्यमंत्री से कई बार मांग की गई थी, जिसे गंभीरता से लिया गया। सड़क बनने से क्षेत्र का विकास होगा। कोलमजरा निवासी सुखेन जायसवाल ने कहा कि अभी इस मार्ग पर चलने में डर लगता है और समय व धन दोनों बर्बाद होते हैं।

यह भी पढ़ें- यूपी में बदले भूखंड आवंटन के नियम, हरदोई-चित्रकूट और मीरजापुर की औद्योगिक जमीन को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला

यह भी पढ़ें- 'राम वन गमन मार्ग' बनाने वाली कंपनी ब्लैकलिस्ट, प्रतापगढ़ से चित्रकूट के बीच के रास्ते पर दरारें मिलने के बाद एक्शन