UP News: केंद्रीय उद्योग मंत्री ने राज्य को दी बड़ी सौगात, 3623.71 लाख की 165 परियोजनाओं का किया शिलान्यास
कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में सोमवार की देर शाम केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री व सांसद डॅा.महेंद्रनाथ पाण्डेय ने 3623.71 लाख की 165 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इसमें 128 परियोजनाओं का शिलान्यास व 27 कार्य का लोकार्पण हुआ। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार आमजन के हित में कार्य कर रही है। सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है।

जागरण संवाददाता, चंदौली। कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में सोमवार की देर शाम केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री व सांसद डॅा.महेंद्रनाथ पाण्डेय ने 3623.71 लाख की 165 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इसमें 128 परियोजनाओं का शिलान्यास व 27 कार्य का लोकार्पण हुआ। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार आमजन के हित में कार्य कर रही है। सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। शासन की प्राथमिकता वाली विकास योजनाएं निर्धारित समय पर पूर्ण होंगी।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार की ओर से स्वच्छता अभियान पर भी विशेष बल दिया जा रहा है। जनपद मुख्यालय पर सुलभ शौचालय की स्थापना से यहां दूर- दराज से आने वालों को लाभ मिलेगा। इसके पूर्व की सरकारें केवल वादा करती थीं जबकि भाजपा की सरकार काम पर विश्वास करती है।
आने वाले दिनों में जनपद के विकास के लिए अन्य विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाया जाएगा ताकि चहुंमुखी विकास हो सके। इस दौरान विधायक रमेश जायसवाल, जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे, मुख्य विकास अधिकारी एसएन श्रीवास्तव, सीएमओ डा.वाईके राय, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी सहित भाजपा के जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, अनिल तिवारी, ओमप्रकाश सिंह, हरिवंश उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।