स्वच्छ भारत का यह नारा, प्लास्टिक से मुक्त हो गांव हमारा..
पंचायती राज विभाग की ओर से हेतिमपुर गांव में शनिवार को रैली निकालकर प्लास्टिक मुक्त गांव बनाने का संदेश दिया गया। रैली को एडीओ पंचायत अशोक कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्लास्टिक कचरे को मिटाना है स्वच्छ भारत बनना है.। स्वच्छ भारत का है यह नारा प्लास्टिक कचरे से मुक्त हो गांव हमारा.।
जासं, चकिया (चंदौली) : पंचायती राज विभाग की ओर से हेतिमपुर गांव में शनिवार को रैली निकालकर प्लास्टिक मुक्त गांव बनाने का संदेश दिया गया। रैली को एडीओ पंचायत अशोक कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्लास्टिक कचरे को मिटाना है, स्वच्छ भारत बनना है.। स्वच्छ भारत का है यह नारा, प्लास्टिक कचरे से मुक्त हो गांव हमारा.। प्लास्टिक छोड़ो, कपड़े व जूट के थैलों से नाता जोड़ो.। आदि नारे के साथ सफाईकर्मियों ने गली-मोहल्लों का भ्रमण कर लोगों को स्वच्छता, शौचालय का प्रयोग करने व सिगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने के प्रति लोगों को जागरूक किया। गोष्ठी के जरिए प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी गई।
एडीओ पंचायत ने कहा प्लास्टिक मुक्त गांव बनाने में ग्रामीणों को पहल करने की जरूरत है। जब प्लास्टिक थैली का प्रयोग नहीं करेंगे और सोच बदल लेंगे तो घर से निकलते वक्त ही हाथ में कपड़े या जूट से बने थैले लेकर बाजार पहुंचेंगे। आबादी के हिसाब से ग्राम पंचायतों में प्लास्टिक कचरा निस्तारण की व्यवस्था की जाएगी। ग्राम प्रधान रामविलास ने कहा प्लास्टिक स्वास्थ्य के साथ-साथ पर्यावरण के लिए हानिकारक है। खाने-पीने की वस्तुओं को भी प्लास्टिक में ले जा रहे हैं। यह सेहत की ²ष्टि से ठीक नहीं है। सफाई कर्मियों की टीम ने गांव में अभियान चलाकर प्लास्टिक के कचरे को एकत्रित किया। ग्राम सचिव सत्येंद्र श्रीवास्तव, संजय कुमार, सुरेश, अवधेश, सिद्धार्थनाथ समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।