Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गूंजने लगे छठ मइया के गीत, चहुंओर माहौल हो गया भक्तिमय

    जागरण संवाददाता पीडीडीयू नगर (चंदौली) आस्था के महापर्व छठ को लेकर नगर सहित ग्रामीण क्ष्

    By JagranEdited By: Updated: Sun, 07 Nov 2021 07:38 PM (IST)
    Hero Image
    गूंजने लगे छठ मइया के गीत, चहुंओर माहौल हो गया भक्तिमय

    जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : आस्था के महापर्व छठ को लेकर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में चहलपहल दिखने लगी है। लोग छठ पर्व के अनुष्ठान की तैयारी में जुट गए हैं। हर तरफ छठ पर्व के पारंपरिक गीत गूंज रहे हैं, इससे माहौल भक्तिमय हो गया है। शहर के मंदिरों में भी छठी माई के गीतों से सुबह की शुरुआत हो रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कहीं शारदा सिन्हा की आवाज रस बरसा रही है कि मोर जिया जाएला महंगा मुंगेर तो कहीं देवी के सुर कानों में पर्व की महिमा बखान कर रहे हैं कि कांच ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाए, केलवा जे फरेला घवद से, ओह पर सुगा मेडराए, आदित लिहो मोर अरगिया, दरस देखाव ए दीनानाथ, उगी है सुरुजदेव, हे छठी मइया तोहर महिमा अपार आदि छठ गीतों का धमाल है। शारदा सिन्हा, देवी, मालिनी अवस्थी, कल्पना, मनोज तिवारी, पवन सिंह, छैला बिहारी, अजीत कुमार अकेला एवं अन्य प्रमुख गायकों द्वारा गाये छठ गीतों की आनलाइन एप और यूट्यूब चैनलों पर धूम है। शारदा सिन्हा के गाए छठ गीतों का क्रेज अब भी कायम है। भक्ति गीतों से संपूर्ण क्षेत्र के लोग भक्ति रस की गंगा में डुबकी लगाने लगे हैं। गीतों में आधुनिकता अवश्य आ गई है लेकिन, इन गीतों की लोकप्रियता में तनिक भी कमी नहीं आई है। छठ पूजा के गीत घरों से लेकर बाजारों तक में गूंज रहे हैं। छठ व्रत से जुड़े पुराने गीतों सहित नए गीतों को पसंद किया जा रहा है। इसे लेकर म्यूजिक सीडी विक्रेताओं की दुकानों में दीवाली के पहले से ही चहलपहल दिख रही है।