Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जिले का कंट्रोल रूम व्यस्त, घनघनाने लगे फोन

    जिला स्तरीय कंट्रोल रूम बिजी घनघनाने लगे फोन

    By JagranEdited By: Updated: Sat, 16 May 2020 10:39 PM (IST)
    जिले का कंट्रोल रूम व्यस्त, घनघनाने लगे फोन

    जासं, चंदौली : जिले में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद कंट्रोल रूम की व्यस्तता बढ़ गई है। ग्रामीण अंचलों से आने वाली शिकायतों में अचानक इजाफा हुआ है। चितित ग्रामीण अब पहले से अधिक सजग हो गए हैं। विकास भवन में बने जनपदस्तरीय कंट्रोल रूम में औसतन 30 शिकायतें आ रही हैं। लोग बाहर से आने वालों और संदिग्ध लोगों की सूचना दे रहे हैं। कंट्रोल रूम में 24 घंटे ड्यूटी के लिए लगाए गए कर्मचारी व अधिकारी कार्य के प्रति मुस्तैद हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कोरोना की रोकथाम को प्रशासनिक अमला हरसंभव प्रयास कर रहा है। बाहर से आने वालों और कोरोना संदिग्ध लोगों पर नजर रखने को निगरानी समितियों को लगाया गया है। साथ ही शिकायत दर्ज करने को जनपद और ब्लाक स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। यहां तीन चरणों में 24 घंटे कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जनपद में कोरोना पाजीटिव मिलने के बाद शिकायतकर्ताओं की संख्या बढ़ी है। लोग गांवों में बाहर से आने वालों की तत्काल सूचना दे रहे हैं। लोगों की सजगता का लाभ भी मिल रहा है। कंट्रोल रूम के जरिए जांच के लिए संबंधित विभाग को सूचित किया जा रहा है। वहीं ग्राम प्रधान और निकायों में वार्ड सभासद को सजग किया जा रहा है। जिला विकास अधिकारी पदमकांत शुक्ल ने बताया विकास भवन में बने जनपदस्तरीय कंट्रोल रूम में अब तक तकरीबन 250 शिकायतें दर्ज की जा चुकी हैं। कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद फोन अधिक आ रहे हैं। कर्मचारियों को अलर्ट करने के साथ निगरानी बढ़ा दी गई है।