विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपी के इस जिले में सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे ओवरलोड वाहन पुलिस व परिवहन विभाग बने हैं बेखबर

Published: Wed, 20 Aug 2025 05:35 PM (IST)

चंदौली जिले के इलिया-चकिया मार्ग पर ओवरलोड वाहनों की समस्या बढ़ती जा रही है। क्षमता से अधिक भार लेकर चल ...और पढ़ें

सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे ओवरलोड वाहन
सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे ओवरलोड वाहन

HighLights

  1. ओवरलोड वाहनों से सड़कें हो रही हैं खराब |
  2. ग्रामीणों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की |
  3. पुलिस का चेकिंग अभियान जारी है |

जागरण संवाददाता, इलिया (चंदौली)। लेवा-इलिया व इलिया चकिया मार्ग पर इन दिनों ओवरलोड वाहनों का आना-जाना आम बात हो गई है। ट्रकों पर क्षमता से अधिक गिट्टी और अन्य सामान लादकर चालक धड़ल्ले से गुजर रहे हैं। इससे जहां सड़कें तेजी से खराब हो रही हैं, वहीं ग्रामीणों व राहगीरों की जान पर भी संकट बना हुआ है।

ग्रामीणों का कहना है कि ओवरलोड वाहन सड़कों की चौड़ाई से कहीं अधिक ऊंचाई तक भरे होते हैं। इस कारण सड़क पर चलना मुश्किल हो जाता है और दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। इसके बावजूद पुलिस व परिवहन विभाग इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे ओवरलोड वाहनों पर तुरंत कार्रवाई की जाए, ताकि सड़कों की सुरक्षा बनी रहे और लोगों को दुर्घटनाओं से बचाया जा सके। यातायात निरीक्षक सत्यप्रकाश का कहना है कि ओवरलोड वाहनों पर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों और मालिकों के खिलाफ जुर्माना लगाकर कार्रवाई की जाती है। उन्होंने कहा कि यदि कहीं भी ओवरलोड वाहन चलते दिखाई दें तो लोग इसकी सूचना पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।