Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इको टूरिज्म क्षेत्र के रूप में विकसित होगा नौगढ़

    जागरण संवाददाता नौगढ़ (चंदौली) वन व पर्यावरण मंत्री दारा सिंह चौहान ने शुक्रवार को राजदर

    By JagranEdited By: Updated: Fri, 20 Nov 2020 07:29 PM (IST)
    इको टूरिज्म क्षेत्र के रूप में विकसित होगा नौगढ़

    जागरण संवाददाता, नौगढ़ (चंदौली) : वन व पर्यावरण मंत्री दारा सिंह चौहान ने शुक्रवार को राजदरी जलप्रपात विश्राम गृह में विभागीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ इको टूरिज्म की संभावनाओं को लेकर बैठक की। जलप्रपात को इको टूरिज्म से जोड़ा जाएगा। प्रदेश के टूरिस्ट मैप में नौगढ़ को एक आदर्श इको टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे प्रकृति का संरक्षण होगा ही स्थानीय लोगों को भी रोजगार मिलेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यहां पर्यटन स्थल विकसित करने की अपार संभावना है। इस स्थल के साथ अन्य स्थानों को सुंदरीकरण और विस्तार की जरूरत है, ध्यान यह रखना है कि प्राकृतिक संसाधनों का कोई नुकसान न होने पाए। यहां का विकास इस तरह हो ताकि स्थानीय लोगों को भी इसका फायदा मिले। मुख्य वन संरक्षक को वन्यजीवों को बढ़ावा देने पर मंथन करने और इसकी कार्ययोजना बनाने का निर्देश दिया। अधिकारियों को ईमानदारी एवं पूर्ण निष्ठा से कार्य करने की सीख देते हुए कहा कि क्षेत्र में पौधे एवं वन्यजीवों के बचाव के लिए रेंजर और एसडीओ तक जिम्मेदारी का तय होना जरूरी है। बैठक बाद वन मंत्री को महासंघ के प्रदेश संरक्षक त्रिवेणी खरवार ने दैनिक वेतन भोगी कर्मियों को विनियमितीकरण करने और हर माह वेतन 30 दिन का देने संबंधी आठ सूत्री मांग पत्र को सौंपा। पूर्व विधायक शिव तपस्या पासवान, विधायक प्रतिनिधि अश्वनी दुबे, मुख्य वन संरक्षक प्रयागराज एन रवींद्रन, मुख्य वन संरक्षक कानपुर सुनील चौधरी, वन निगम के जनरल मैनेजर एसी सिन्हा के अलावा डीएफओ महावीर कौजलगी, उप प्रभागीय वनाधिकारी चकिया धर्मेंद्र सिंह, उप प्रभागीय वनाधिकारी नौगढ़ दिनेश सिंह के अलावा सभी रेंज के अधिकारी मौजूद थे।