Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    साइकिल यात्रा निकालकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति किया जागरूक

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 03 Jun 2022 11:11 PM (IST)

    सकलडीहा इंटर कालेज के एनसीसी छात्रों द्वारा शुक्रवार को विश्व साइकिल दिवस पर पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता रैली निकाली गई। ...और पढ़ें

    Hero Image
    साइकिल यात्रा निकालकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति किया जागरूक

    जागरण संवाददाता, सकलडीहा (चंदौली) : सकलडीहा इंटर कालेज के एनसीसी छात्रों द्वारा शुक्रवार को विश्व साइकिल दिवस पर पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान छात्रों ने पूरा कस्बा सहित आसपास के गांव में भ्रमण कर साइकिल की महत्ता पर प्रकाश डाला। लोगों को साइकिल के उपयोग करने का अपील की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    91 बटालियन मुगलसराय के बैनर तले समादेश अधिकारी के निर्देश पर सकलडीहा इंटर कालेज के लेफ्टिनेंट सत्य मूर्ति ओझा के नेतृत्व में सकलडीहा इंटर कालेज से छात्रों ने साइकिल दिवस पर साइकिल जागरूकता यात्रा निकाली। सकलडीहा तहसील मुख्यालय, पीजी कालेज, ब्लाक, सघन तिराहा होकर अलीनगर सकलडीहा तिराहा से होते हुए पूरे कस्बा में भ्रमण किया। इस दौरान लेफ्टिनेंट सत्यमूर्ति ओझा ने बताया कि जीवन में साइकिल का महत्वपूर्ण योगदान है।

    इससे प्रदूषण पर रोकथाम, शारीरिक श्रम से मांस पेशियों में मजबूती आती है जिससे शरीर स्वस्थ होता है। वहीं साइकिल चलाने से पेट्रोल डीजल के दोहन पर कमी होती है। लोगों का आह्वान किया गया कैडेट के द्वारा की आप लोग साइकिल से ही अपने स्कूल कालेज कार्यालय पर जाए जिससे इस दिवस को मजबूती मिल पाए। इस अवसर पर कैडेट भैयालाल पांडेय, सत्यम कुमार, सत्येंद्र कुमार, विशाल राय राहुल यादब, मुहमद कैफ, अमन यादव, मनजीत, विवेक यादव सहित सभी कैडेट उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन लेफ्टिनेंट सत्य मूर्ति ओझा ने किया।