मजबूत किसान से ही देश मजबूत: सुशील सिंह
विकास खंड कार्यालय परिसर में बुधवार को किसान कल्याण मिशन अंतर्गत किसान मेला गोष्ठी का आयोजन हुआ। विशेषज्ञों ने किसानों को आय दोगुनी करने के टिप्स देने के साथ सरकार की योजनाओं से अवगत कराया। विधायक सुशील सिंह ने कहा केंद्र व प्रदेश सरकार किसान हित की नीतियों व कार्यक्रमों को कुशलतापूर्वक संचालित कर कृषकों को देश की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य कर रही हैं। इससे जय जवान-जय किसान का नारा सार्थक हो रहा है। किसान उत्थान विपक्षी दलों को रास नहीं आ रहा है।

जागरण संवाददाता, धानापुर (चंदौली) : विकास खंड कार्यालय परिसर में बुधवार को किसान कल्याण मिशन अंतर्गत किसान मेला, गोष्ठी का आयोजन हुआ। विशेषज्ञों ने किसानों को आय दोगुनी करने के टिप्स देने के साथ सरकार की योजनाओं से अवगत कराया।
विधायक सुशील सिंह ने कहा केंद्र व प्रदेश सरकार किसान हित की नीतियों व कार्यक्रमों को कुशलतापूर्वक संचालित कर कृषकों को देश की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य कर रही हैं। इससे जय जवान-जय किसान का नारा सार्थक हो रहा है। किसान उत्थान विपक्षी दलों को रास नहीं आ रहा है। वे कई प्रकार की गलतफहमियां पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं। किसान खुशहाल होगा तो देश खुद खुशहाल होगा। सरकार का लक्ष्य है कि 2022 तक 24 घंटे बिजली दी जाए। कृषि अधिकारियों ने किसानों को कृषि यंत्रों की खरीद पर मिलने वाले अनुदान की जानकारी दी। किसान क्रेडिट कार्ड, फसल बीमा और किसानों को आपदा में मिलने वाले योगदान की जानकारी दी। उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, शिक्षा विभाग, डेयरी एवं मत्स्य विभाग, स्टेट बैंक की ओर से स्टाल लगाई गई थी। उप निदेशक कृषि राजीव कुमार भारती, खंड विकास अधिकारी सुशील कुमार मिश्रा, जिला पिछड़ा कल्याण अधिकारी कन्हैया यादव, कृषि वैज्ञानिक डाक्टर दिनेश सिंह, जैविक विशेषज्ञ अनिल सिंह, राजेश तिवारी, कमला कांत मिश्र, राणा सिंह, मुन्ना सिंह, महेश सिंह, आनंद प्रकाश सिंह, राजेश सिंह, मृत्युंजय सिंह, सत्यवान मौर्या आदि उपस्थित थे।
टांडाकला प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय कस्बा स्थित ब्लाक मुख्यालय परिसर में बुधवार को किसान मेला, प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। किसानों को उत्पादन बढ़ाने, आय दोगुनी करने के टिप्स दिए। किसानों के लिए सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं से अवगत कराया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाक्टर एसपी पांडेय, बीडीओ गुलाब सोनकर ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सीडीपीओ मीना गुप्ता, डाक्टर सीबी सिंह, नलकूप विभाग जेई शरद गुप्ता आदि मौजूद थे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।