घंट घाट व स्नान गृह पर अवैध कब्जे से रोष
नगर के शाहकुटी वार्ड में तीन साल से घंट घाट

जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : नगर के शाहकुटी वार्ड में तीन साल से घंट घाट व स्नान गृह पर अवैध कब्जा है। कई बार अधिकारियों से शिकायत के बावजूद अतिक्रमण न हटने से लोगों में आक्रोश है। अधिशासी अधिकारी कृष्णचंद्र को मामले से अवगत कराने के बाद राष्ट्रीय लोक दल का एक प्रतिनिधिमंडल पालिका चेयरमैन संतोष खरवार से मिला। पत्रक सौंपकर मामले की जानकारी दी गई। साथ ही जल्द से जल्द कब्जा हटवाने की मांग की। चेयरमैन ने होली बाद समस्या समाधान का आश्वासन दिया।
हिदू धर्म में मृत्यु के बाद पितरों की पूजा जाती है। इसलिए शाहकुटी में लाखों रुपये से घंट घाट व स्नान गृह बनवाया गया। यहां पीपल वृक्ष के नीचे घंट बांधते हैं। कई सालों से यह परंपरा चली आ रही थी। बीच में कुछ मनबढ़ लोगों ने घाट पर कब्जा कर लिया। स्नान गृह का पंप, बिजली, पानी की सप्लाई काट दी गई है। चबूतरे के मार्बल उखड़ चुके हैं। यहां तक कि केमिकल देकर वृक्ष को सुखा दिया गया। वर्तमान समय में तो कुछ लोगों ने दुकान खोल ली है। राष्ट्रीय लोक दल के जिलाध्यक्ष समरनाथ सिंह यादव का कहना है कि तीन साल से यहां अतिक्रमण है। इससे पितरों के आस्था कर्म कांड पूजा नहीं हो पाती है। नगर अध्यक्ष भागवत नारायण चौरसिया ने कहा कई बार शिकायत के बाद भी अतिक्रमण को नहीं हटाया गया। शिव पटेल, गड़ासा गुरु, सोनू चौहान आदि शामिल रहे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।