Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्व ब्लॉक प्रमुख व भाजपा नेता शशिकांत का निधन

    By JagranEdited By:
    Updated: Tue, 12 May 2020 08:07 PM (IST)

    जासं, सकलडीहा (चंदौली) : पूर्व ब्लॉक प्रमुख व भाजपा नेता शशिकांत राजभर की 61 वर्ष की उम्र में सोमवार

    पूर्व ब्लॉक प्रमुख व भाजपा नेता शशिकांत का निधन

    जासं, सकलडीहा (चंदौली) : पूर्व ब्लॉक प्रमुख व भाजपा नेता शशिकांत राजभर की 61 वर्ष की उम्र में सोमवार की देर रात निधन हो गया। जानकारी होने पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। ज्येष्ठ पुत्र अरविन्द ने वाराणसी के मणिर्किणका घाट पर मुखाग्नि दी। भाजपा सहित अन्य दलों के नेताओं ने शोक संवेदना प्रकट की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विकास खंड के दुदौली गांव निवासी स्व. नरेश राजभर के पुत्र शशिकांत ने सर्वप्रथम ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ा। लगातार तीस साल तक प्रधान रहकर सेवा करते रहे। उन्होंने 1999 व 2005 में बसपा व भाजपा के टिकट पर लोकसभा और 2007  व 2012 में भाजपा के टिकट पर चिरईगांव विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा। लेकिन किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया व हार गए। वर्ष 2010 में सकलडीहा ब्लॉक के निíवरोध ब्लॉक प्रमुख चुने गए। भाजपा के दिग्गज नेताओं से उनके नजदीकी संबंध रहे। वे लम्बे समय से बीमार थे और दिल्ली एम्स से इलाज चल रहा था। सोमवार की देर रात अचानक तबीयत खराब होने पर वाराणसी जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पत्नी प्रभावती देवी पुत्र अरविद राजभर, धर्मराज राजभर सहित परिजन उनकी मौत से सदमे में हैं। कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, सैदराजा विधायक सुशील सिंह, पीडीडीयू विधायक साधना सिंह, सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, विधायक प्रतिनिधि अनिल यादव, विजेंद्र यादव, महेंद्र राजभर, ग्राम प्रधान बजरंगी राम ,रामअधार गुप्त व सत्यप्रकाश सिंह ने शोक प्रकट किया।