Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का मामला दर्ज

    By JagranEdited By:
    Updated: Mon, 25 Apr 2022 04:46 PM (IST)

    जागरण संवाददाता पीडीडीयू नगर (चंदौली) मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के दुल्हीपुर सतपोखरी गांव ...और पढ़ें

    Hero Image
    फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का मामला दर्ज

    जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के दुल्हीपुर, सतपोखरी गांव में विवाहिता रिजवान (21) का शव सोमवार की सुबह फांसी के फंदे पर लटका मिला। रिजवान एक दिन पहले रविवार को ही अपने मायके मलोखर से ससुराल सतपोखरी आई थी। मायका व ससुराल की दूरी महज सात सौ मीटर है। जानकारी पाकर रिजवान के मायके वालों ने ससुराल के लोगों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है, जिसके आधार पर पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर पड़ताल कर रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुबह कमरे में फंदे पर शव लटकता देख ससुराल के लोग हतप्रभ रह गए। स्वजन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की बाबत जानकारी ली। उधर मौके पर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल वालों पर आरोप लगाया कि उनके द्वारा एक लाख नकद व बाइक की मांग की जा रही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि रिजवान ने आत्महत्या की है, या फिर उसकी हत्या हुई है। रिजवान की शादी छह माह पूर्व सतपोखरी गांव निवासी मुमताज से हुई थी। रिजवान पहले अपने मायके में ही रह रही थी। बीते रविवार को ससुराल वाले विदाई कराकर घर ले आए थे। अगले दिन विवाहिता का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। कोतवाल बृजेश चंद तिवारी ने बताया कि मायके वालों के बयान पर दहेज के लिए हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोप के मुताबिक ससुराल वाले एक लाख व बाइक की मांग कर रहे थे।