Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    विद्यालयों में अब कंप्यूटर से पढ़ाई अनिवार्य

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 04 Jun 2022 05:24 PM (IST)

    जागरण संवाददाता चंदौली उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद ने नए शैक्षणिक सत्र 2022-23 में कई बदलाव

    Hero Image
    विद्यालयों में अब कंप्यूटर से पढ़ाई अनिवार्य

    जागरण संवाददाता, चंदौली : उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद ने नए शैक्षणिक सत्र 2022-23 में कई बदलाव किए हैं। कक्षा नौवीं की वार्षिक और 10 वीं की बोर्ड परीक्षा में 30 फीसद बहुविकल्पीय प्रश्नों को शामिल होंगे। राजकीय व सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों में कम्प्यूटर से पढ़ाई अनिवार्य कर दिया गया है। इसके लिए इन स्कूलों में वाई-फाई की व्यवस्था कराई जा रही है। विद्यार्थियों की ई-मेल आइडी भी बनाई गई है। नीति आयोग ने राजकीय स्कूलों को स्मार्ट बनाने के लिए बजट जारी किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नए शैक्षणिक सत्र के कैलेंडर के अनुसार, इस बार 18 नई गतिविधियां शामिल की गई हैं। छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ अतिरिक्त पाठ्यक्रम गतिविधियों से जोड़ने की दिशा में यह पहल की गई है। 12वीं के बाद विश्वविद्यालय व कालेजों में प्रवेश लेने वाले छात्रों के लिए कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। विद्यार्थियों में समाज सेवा की भावना जागृत करने के लिए समाजोपयोगी उत्पादक कार्य महीने में एक बाद दिन कराया जाएगा। छात्राओं के लिए शक्ति मंच की स्थापना करने के साथ ही बालकों को भी छात्राओं का सम्मान करने के प्रति जागरूक कार्यक्रम प्रत्येक शनिवार को आयोजित किए जाएंगे।

    यह रहेंगी नई गतिविधियां

    -14 नवंबर को बाल मेले का आयोजन।

    -महिला दिवस पर मातृशक्ति अभिनंदन के तहत प्रतियोगिता।

    -छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण कर अभिभावकों को जानकारी देना।

    -उत्तर प्रदेश दिवस पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन करना।

    - पर्यावरण क्लब गठित कर पर्यावरण मित्र चुनना।

    -संचारी रोग व लैंगिक समानता के लिए जागरूकता कार्यक्रम व प्रतियोगिता।

    -व्यावहारिक ज्ञान बढ़ाने को शैक्षिक भ्रमण का आयोजन।

    -आजादी के अमृत महोत्सव के तहत प्रभात फेरी, लघु फिल्म दिखाना व भ्रमण।

    वर्जन

    माध्यमिक स्कूलों में शिक्षा का बेहतर माहौल तैयार कराने के लिए शैक्षणिक कैलेंडर जारी किया गया है। इसी के अनुरूप शैक्षणिक गतिविधियां कराई जाएंगी। कंप्यूटर से छात्रों को अत्याधुनिक शिक्षा देने की योजना है।

    डा. वीपी सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक