विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीएम जन आरोग्य योजना का मिला हेल्थ कार्ड

By JagranEdited By:
Published: Tue, 25 Jun 2019 07:53 PM (GMT+05:30)

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर मंगलवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत चयनित एक दर्जन लाभार्थियों को हेल्थ कार्ड वितरित ...और पढ़ें

सीएम जन आरोग्य योजना का मिला हेल्थ कार्ड
सीएम जन आरोग्य योजना का मिला हेल्थ कार्ड

जासं, सकलडीहा (चंदौली) :  सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर मंगलवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत चयनित एक दर्जन लाभार्थियों को हेल्थ कार्ड वितरित किया गया। इस दौरान कुछ मरीजों को उपचार और आपरेशन को परामर्श दिया गया।

2011 की गणना के अनुसार आर्थिक और सामाजिक रूप से कमजोर लोगों को उपचार को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत हेल्थ कार्ड दिया गया। जिन्हें प्रतिवर्ष पांच लाख रुपए की चिकित्सीय सुविधा प्राप्त है। इस योजना से वंचित लोगों को मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत वही सुविधा देने की पहल प्रदेश सरकार द्वारा की गई है। इस क्रम में सीएचसी पर एक दर्जन चयनित लाभार्थियों को सीएम जन आरोग्य योजना के तहत हेल्थ कार्ड वितरित किया गया। वहीं चिकित्सकों ने कुछ लोगों को आपरेशन व जांच का परामर्श दिया। सीएचसी अधीक्षक डा. आरबी शरण ने बताया सीएम जन आरोग्य योजना के तहत हेल्थ कार्ड का वितरण किया गया। उन्हें मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराई कराई जाएगी। इस मौके पर डा. संजीव जायसवाल, डा. पूजा, डा. योगेन्द्र दास, डा. एलबी शर्मा, आरोग्य मित्र, संतोष कुमार भाजपा नेता विजय जायसवाल सहित अन्य उपस्थित थे। सीएम जन आरोग्य योजना के 13 सौ को इंतजार

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से वंचित 32 सौ लोगों ने सीएम जन आरोग्य के तहत आनलाइन आवेदन किया था। जिसमें 1831 लोगों का ही हेल्थ कार्ड बन पाया। 1369 गरीब पात्र सीएम जन आरोग्य योजना का कार्ड न मिलने से परेशान हैं।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप