विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंदौली में रेलवे ट्रैक पर बाइक छोड़कर भागा युवक, मालगाड़ी को लगानी पड़ी इमरजेंसी ब्रेक

Published: Sun, 29 Nov 2026 10:40 AM (GMT+05:30)

चंदौली के कुछमन रेलवे फाटक पर एक बाइक सवार युवक बंद फाटक के बावजूद ट्रैक पर आ गया और मालगाड़ी देखकर बाइक छोड़कर भाग गया। मालगाड़ी के चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर बड़ा हादसा टाल दिया, जिससे ट्रेन आठ मिनट तक खड़ी रही।

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. बंद रेलवे फाटक पार करते समय बाइक ट्रैक पर फंसी।

  2. मालगाड़ी चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर हादसा टाला।

  3. युवक बाइक छोड़कर भागा, ट्रेन आठ मिनट रुकी।

जागरण संवाददाता, ताराजीवनपुर (चंदौली)। कुछमन रेलवे फाटक पर एक बड़ी लापरवाही के चलते रेल हादसा होते-होते बच गया। शनिवार को शाम चार बजे रेलवे फाटक बंद होने के दौरान एक बाइक सवार युवक रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया। इसी बीच पटना की ओर से तेज गति से आ रही मालगाड़ी को देखकर युवक घबरा गया और बाइक को ट्रैक पर ही छोड़कर भाग निकला।

मालगाड़ी के चालक ने ट्रैक पर बाइक देखकर समय रहते इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया। इससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के चलते करीब आठ मिनट तक मालगाड़ी रेलवे ट्रैक पर खड़ी रही। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के बथावर गांव निवासी अरुण कुमार शुक्रवार को मोटरसाइकिल से सकलडीहा की ओर जा रहा था।

इसी दौरान कुछमन रेलवे फाटक बंद किया जा रहा था। फाटक का एक तरफ का गेट बंद हो चुका था, जबकि दूसरी तरफ से अरुण बाइक लेकर रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया। इसी बीच पटना की ओर से मालगाड़ी आती दिखाई दी। ट्रेन को नजदीक आता देख युवक घबरा गया और अपनी जान बचाने के लिए बाइक को ट्रैक पर ही छोड़कर भाग खड़ा हुआ।

यह भी पढ़ें- चंदौली में 24 केंद्रों पर होगी UPPCS प्रारंभिक परीक्षा, 10704 परीक्षार्थी देंगे एग्जाम

सूचना मिलते ही कुछ देर बाद आरपीएफ के सिपाही अंजनी कुमार गुप्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने रेलवे ट्रैक से मोटरसाइकिल हटवाकर रास्ता साफ कराया, जिसके बाद मालगाड़ी को आगे के लिए रवाना किया गया। लोगों का कहना था कि जल्दबाजी में रेलवे फाटक पार करने की कोशिश किसी की जान पर भारी पड़ सकती है।

यह भी पढ़ें- जमसोत जंगल से रातोंरात 70 भेड़ गायब, चंदौली में एक माह में दूसरी बड़ी वारदात से सहमे चरवाहे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।