विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंदौली में 24 केंद्रों पर होगी UPPCS प्रारंभिक परीक्षा, 10704 परीक्षार्थी देंगे एग्जाम

Published: Sat, 28 Nov 2026 06:55 PM (IST)

चंदौली में 6 दिसंबर को यूपीपीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 24 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इसमें 10,704 अभ्यर्थी शामिल होंगे, जिसके लिए प्रशासन तैयारियों में जुटा है।

जिले में 24 केंद्रों पर होगी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा। फोटो जागरण

जिले में 24 केंद्रों पर होगी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा। फोटो जागरण

HighLights

  1. यूपीपीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 6 दिसंबर को होगी आयोजित।

  2. चंदौली जिले में कुल 24 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

  3. परीक्षा में 10,704 अभ्यर्थी शामिल होंगे दो पालियों में।

जागरण संवाददाता, चंदौली। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की संयुक्त राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) प्रारंभिक परीक्षा छह दिसंबर को जिले के 24 केंद्रों में आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा में 10,704 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसके लिए केंद्रवार अभ्यर्थियों की संख्या निर्धारित कर दी गई है। परीक्षा के सकुशल आयोजन को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुटा है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी।

इसके लिए अशोक इंटर कॉलेज बबुरी में 480, बाल्मीकि इंटर कॉलेज बलुआ चहनियां में 600, गांधी राष्ट्रीय इंटर कॉलेज सदलपुरा में 384, लक्ष्मी पब्लिक स्कूल कैलाशपुरी मुगलसराय में 480, महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज सकलडीहा रोड चंदौली में 480, नगर पालिका इंटर कॉलेज पीडीडीयू नगर के ब्लॉक-ए और ब्लाक-बी में 384-384, नेशनल इंटर कॉलेज सैयदराजा में 600, सकलडीहा इंटर कॉलेज में 480 और सकलडीहा पीजी कॉलेज नागेपुर में 384 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।

इसी प्रकार सनबीम स्कूल दुलहीपुर में 480, स्व. रामविलास सिंह शिक्षण संस्थान पचफेड़वा में 480, जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज लोहिया नगर चंदौली में 384, ईस्ट सेंट्रल रेलवे इंटर कॉलेज प्लांट डिपो कालोनी में 480, एसजी पब्लिक स्कूल रवि नगर में 480, बृजनंदनी कान्वेंट स्कूल सकलपुर में 384, एसआरवीएस संस्थान सिकंदरपुर चकिया में 480 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
वहीं, जेएस पब्लिक स्कूल पांडेयपुर में 480, सेंट अल-हनीफ एजुकेशनल सेंटर सेमरा कटेसर में 384, नंदन कानन इंटरनेशनल स्कूल सिकरी में 384, यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल बबुरी में 480, डालिम्स सुबनम स्कूल मरुई सैयदराजा में 384 और सेंट जोसेफ स्कूल कमालपुर धनापुर के ब्लॉक-ए व ब्लॉक-बी में 384-384 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है।

यह भी पढ़ें- मतदाता सूची पुनरीक्षण: लखीमपुर में BLO ने घर-घर जाकर किया सत्यापन, वोटर ID में संशोधन की प्रक्रिया भी बताई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।