विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मतदाता सूची पुनरीक्षण: लखीमपुर में BLO ने घर-घर जाकर किया सत्यापन, वोटर ID में संशोधन की प्रक्रिया भी बताई

Published: Sat, 28 Nov 2026 06:23 PM (IST)

लखीमपुर में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत बीएलओ ने घर-घर जाकर सत्यापन किया। उन्होंने नए मतदाता पंजीकरण और वोटर आईडी में संशोधन की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी।

लखीमपुर में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के दौरान लोगों को जानकारी देते बीएलओ। जागरण

लखीमपुर में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के दौरान लोगों को जानकारी देते बीएलओ। जागरण

HighLights

  1. बीएलओ ने घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन किया।

  2. नए मतदाता पंजीकरण और संशोधन प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

  3. अधिकारियों ने बूथों का निरीक्षण कर कार्य प्रगति जांची।

संवाद सूत्र, लखीमपुर। मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) अभियान के तहत शनिवार को बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर पहुंचे। उन्होंने मतदाताओं से संपर्क कर मतदाता सूची से संबंधित जानकारी जुटाई और नए मतदाता बनने के साथ ही वोटर आइडी में संशोधन कराने की प्रक्रिया के बारे में जागरूक किया।

बीएलओ ने घरों पर पहुंचकर परिवार के सदस्यों से बातचीत की और मतदाता सूची में दर्ज नाम, पता समेत अन्य विवरणों की जानकारी ली। जिन युवाओं की उम्र मतदाता बनने के लिए निर्धारित हो चुकी है, उन्हें मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए आवेदन करने की जानकारी दी गई। इसके साथ ही मतदाता सूची में नाम छूटने, गलत प्रविष्टि होने अथवा नाम, पता और अन्य विवरणों में त्रुटि होने पर सुधार कराने की प्रक्रिया भी समझाई गई।

शनिवार को मुख्य निर्वाचन कार्यालय के ओएसडी अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने जिले के विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने छाउछ, कोरैया जंगल, मिदनिया और भंसड़िया बूथों पर पहुंचकर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बूथों पर चल रहे कार्यों की जानकारी ली और अभियान के तहत मतदाताओं से जुड़ी प्रक्रियाओं को देखा।

परवाही पर जवाबदेही भी होगी तय

डीएम अंजनी कुमार सिंह विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान-2027 की हकीकत जानने खुद बूथों पर पहुंचे। कहीं नए मतदाताओं के पंजीकरण की पड़ताल की तो कहीं बीएलओ से फॉर्म-6 की प्रगति जानी। इस दौरान बेहतर कार्य करने वाली बीएलओ को सम्मानित कर डीएम ने साफ संदेश दिया कि निर्वाचन कार्य में निष्ठा और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को प्रोत्साहन भी मिलेगा और लापरवाही पर जवाबदेही भी तय होगी।

मितौली/कस्ता: तहसील क्षेत्र में करीब 1300 फार्म-6 भरे गए। अभियान को सफल बनाने के लिए शासन के निर्देश पर तहसील क्षेत्र के सभी 375 मतदान केंद्रों पर बीएलओ ने मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य किया।

यह भी पढ़ें- हरदोई: समय पर वोटर ID पहुंचाने के लिए डाक विभाग की स्पेशल व्यवस्था, 8 दिन में बांटे 15218 कार्ड

उपजिलाधिकारी संतदास पवार ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 28 और 29 नवंबर 2026 को विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान दिवस आयोजित किया जा रहा है। एसडीएम ने बबौना, कस्ता, खमरिया, रौतापुर सहित दर्जनों मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।