हरदोई: समय पर वोटर ID पहुंचाने के लिए डाक विभाग की स्पेशल व्यवस्था, 8 दिन में बांटे 15218 कार्ड
डाक विभाग ने हरदोई में मतदाताओं तक वोटर आईडी कार्ड समय पर पहुंचाने के लिए विशेष व्यवस्था की है। इस अभियान के तहत 18 से 27 नवंबर तक आठ कार्यदिवसों में 15,218 मतदाता पहचान पत्र वितरित किए गए।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।
HighLights
डाक विभाग ने वोटर आईडी वितरण को विशेष व्यवस्था की।
आठ कार्यदिवसों में 15,218 मतदाता पहचान पत्र वितरित किए गए।
ग्रामीण शाखा डाकघरों ने वितरण में अहम भूमिका निभाई।
जागरण संवाददाता, हरदोई। मतदाताओं तक वोटर आइडी कार्ड समय से पहुंचाने के लिए डाक विभाग ने विशेष वितरण व्यवस्था बनाई है। नियमित डाक कार्य के साथ इस जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए अतिरिक्त टीमें लगाई गई हैं। 15 पोस्टमैन बीट और 29 शाखा डाकघरों के बीच काम का बंटवारा कर टीमवर्क के जरिए वितरण कराया जा रहा है।
विभाग के इस विशेष प्रयास के तहत 18 से 27 नवंबर तक आठ कार्यदिवसों में 15,218 मतदाता पहचान पत्र वितरित किए गए। खास बात यह है कि इस अभियान में ग्रामीण शाखा डाकघरों की भागीदारी भी अहम रही।
डाक अधीक्षक वीरेंद्र कुमार सोनकर के अनुसार, मतदाताओं तक वोटर आइडी कार्ड समय पर पहुंचाने के लिए डाक विभाग ने विशेष व्यवस्था की है। नियमित डाक कार्य के साथ वितरण की जिम्मेदारी संभालने के लिए अतिरिक्त टीमें लगाई गई हैं। 15 पोस्टमैन बीट और 29 शाखा डाकघरों के बीच काम बांटकर टीमवर्क से कार्ड पहुंचाए जा रहे हैं।
18 से 27 नवंबर तक आठ कार्यदिवसों में कुल 15,218 मतदाता पहचान पत्र वितरित किए गए। अभियान में ग्रामीण शाखा डाकघरों की भी अहम भूमिका रही। उन्होंने बताया कि आठ कार्यदिवसों में शाखा डाकघरों के माध्यम से 8,736 और पोस्टमैन बीट के जरिए 6,482 कार्ड वितरित किए गए। कुल वितरण में ग्रामीण शाखा डाकघरों की हिस्सेदारी करीब 57 प्रतिशत रही। 18 नवंबर को 493, 19 नवंबर को 2,037, 20 नवंबर को 1,281 और 21 नवंबर को 1,141 कार्ड बांटे गए।
23 नवंबर को 1,886, 25 नवंबर को 2,817, 26 नवंबर को सर्वाधिक 3,733 और 27 नवंबर को 1,830 कार्ड मतदाताओं तक पहुंचे। प्रत्येक पोस्टमैन बीट से रोज औसतन करीब 54 और प्रत्येक शाखा डाकघर से करीब 38 कार्ड वितरित किए गए। वितरण कार्य की नियमित निगरानी भी हो रही है।
सोनकर ने बताया कि कर्मचारियों को निर्देश हैं कि मतदाता को पहचान पत्र सौंपने के बाद ही विभागीय अभिलेखों और आनलाइन पोर्टल पर प्रविष्टि करें। पते में विसंगति या अन्य कारण से वितरण में दिक्कत आने पर नियमानुसार उसका निराकरण कराया जा रहा है। इंटरनेट मीडिया पर पोस्टमैनों को एक साथ 300-300 कार्ड देने, अतिरिक्त कार्यभार का दबाव बनाने और बिना वास्तविक वितरण के आनलाइन प्रविष्टियां कराने संबंधी खबरें प्रसारित हुई थीं।
यह भी पढ़ें- धान खरीद: यूपी में MSP के साथ ₹20 प्रति क्विंटल अतिरिक्त देगी सरकार, उतराई-छनाई के पैसों का 48 घंटे में भुगतान
डाक अधीक्षक ने इन आरोपों को भ्रामक और निराधार बताया। उन्होंने कहा कि किसी कर्मचारी को गलत वितरण रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश नहीं दिए गए हैं। विभाग का प्रयास है कि निर्धारित प्रक्रिया के तहत हर मतदाता तक पहचान पत्र पहुंचे और वितरण का सही रिकॉर्ड दर्ज हो।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।