विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धान खरीद: यूपी में MSP के साथ ₹20 प्रति क्विंटल अतिरिक्त देगी सरकार, उतराई-छनाई के पैसों का 48 घंटे में भुगतान

Published: Sat, 28 Nov 2026 05:14 PM (GMT+05:30)

अमेठी में धान खरीद केंद्रों पर किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के अतिरिक्त उतराई, छनाई और सफाई के लिए 20 रुपये प्रति क्विंटल दिए जाएंगे। 

News Article Hero Image

HighLights

  1. किसानों को धान पर 20 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे।

  2. अमेठी में 1.53 लाख मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य।

  3. पंजीकरण करा चुके 9899 से अधिक किसानों को लाभ।

जागरण संवाददाता, अमेठी। खरीद केंद्रों पर धान बेचने वाले किसानों को उतराई, छनाई और सफाई के लिए प्रति क्विंटल 20 रुपये अलग से दिए जाएंगे। यह राशि धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के अतिरिक्त होगी।

इस खरीफ विपणन वर्ष में धान बिक्री के लिए 9899 से अधिक किसान पंजीकरण करा चुके हैं। जिनका टोकन के अनुसार खरीद की जा रही है। साथ ही 48 घंटे के अंदर भुगतान भी किया जा रहा है। किसानों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिला खाद्य विपणन अधिकारी केंद्रों का निरीक्षण कर प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दे रही हैं।

एक लाख 53 हजार मीट्रिक टन खरीद का टारगेट

जिले में एक नवंबर से धान खरीद शुरू हो चुकी है। इस वर्ष सामान्य धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2441 रुपये और ग्रेड ए का 2461 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। वहीं अब तक 115 धान क्रय केंद्र भी खोले गए हैं। पिछले वर्ष एक लाख 40 हजार मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य रखा गया था, जबकि इस बार एक लाख 53 हजार मीट्रिक टन है।

जिन किसानों ने अभी तक पंजीकरण या नवीनीकरण नहीं कराया है, वे अपना पंजीकरण करा लें, जिससे उन्हें अपनी उपज बेंचने में सहूलियत मिल सके। धान बिक्री में किसी तरह की समस्या होने पर किसान टोल फ्री नंबर 18001800150 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- KNIT की बड़ी उपलब्धि: रिसर्च पेपर देश के शीर्ष तीन में शामिल, मिलेगा 30 लाख का रियल टाइम सिमुलेटर

क्रय केंद्रों पर किसानों के लिए छाया, पेयजल और बैठने की समुचित व्यवस्था रखने के केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं। धान की उतराई-छनाई पर 20 रुपये प्रति क्विंटल का अतिरिक्त भुगतान किया जाएगा। जल्द से जल्द खरीद पूरी करने के निर्देश प्रभारियों को दिए गए हैं। किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो निर्देश दिए गए हैं, शिकायत मिलने पर संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी। -प्रज्ञा मिश्रा, जिला खाद्य विपणन अधिकारी, अमेठी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।