विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

KNIT की बड़ी उपलब्धि: रिसर्च पेपर देश के शीर्ष तीन में शामिल, मिलेगा 30 लाख का रियल टाइम सिमुलेटर

Published: Sat, 28 Nov 2026 02:45 PM (IST)

कमला नेहरू प्रौद्योगिकी संस्थान (केएनआईटी) सुलतानपुर के विद्युत अभियांत्रिकी विभाग को नवीकरणीय ऊर्जा शोध के लिए 30 लाख रुपये का टाइफून हिल 404 रियल टाइम सिमुलेटर मिलेगा। 

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. केएनआईटी को नवीकरणीय ऊर्जा शोध हेतु 30 लाख का सिमुलेटर मिला।

  2. विभाग का शोधपत्र देश के तीन सर्वश्रेष्ठ शोधपत्रों में शामिल हुआ।

  3. सिमुलेटर से सौर, पवन ऊर्जा प्रणालियों का वास्तविक समय में परीक्षण होगा।

संवाद सूत्र, सुलतानपुर। कमला नेहरू प्रौद्योगिकी संस्थान (केएनआइटी) के विद्युत अभियांत्रिकी विभाग में अब नवीकरणीय ऊर्जा और विद्युत प्रणालियों के आधुनिक परीक्षण की सुविधाएं और मजबूत होंगी।

विभाग के पावर एंड एनर्जी रिसर्च सेंटर (उत्कृष्टता केंद्र) को 30 लाख रुपये कीमत का टाइफून हिल 404 रियल टाइम सिमुलेटर मिलने जा रहा है। यह उपलब्धि विभाग के शोधपत्र को टाइफून हिल बेस्ट अवार्ड इंडिया-2026 के लिए देश के तीन सर्वश्रेष्ठ शोधपत्रों में चुने जाने के साथ मिली है।

रियल टाइम सिमुलेटर से सेंटर में शोध एवं प्रयोगात्मक कार्यों को नई गति मिलेगी। इसके माध्यम से सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा, ग्रिड से जुड़ी नवीकरणीय ऊर्जा प्रणालियों, पावर क्वालिटी, नियंत्रण और प्रदर्शन का वास्तविक समय में परीक्षण एवं सत्यापन किया जा सकेगा।

यह सुविधा हार्डवेयर इन द लूप (हिल) आधारित अनुसंधान, नियंत्रकों के परीक्षण तथा औद्योगिक अनुप्रयोगों के अनुरूप तकनीकी विकास में सहायक होगी। पुरस्कार के लिए चयनित शोधपत्र अंतरराष्ट्रीय पत्रिका साइंटिफिक रिपोर्ट्स (स्प्रिंगर नेचर) में प्रकाशित हुआ है। इसमें सौर ऊर्जा आधारित प्रणाली के लिए अप्रत्यक्ष धारा नियंत्रण रणनीति का अध्ययन और रियल-टाइम सिमुलेशन के माध्यम से उसका परीक्षण किया गया है।

क्या है उद्देश्य?

शोध का उद्देश्य विद्युत ग्रिड की गुणवत्ता में सुधार करना है। शोध पत्र सेंटर समन्वयक डा. सौरभ मणि त्रिपाठी, राजकीय इंजीनियरिंग कालेज बस्ती के निदेशक डा. कुलदीप सहाय तथा डा. विनम्र कुमार गोविल पूरा किया है।

निदेशक डा. आरके उपाध्याय ने बताया कि सिमुलेटर से सौर एवं पवन ऊर्जा प्रणालियों, ग्रिड एकीकरण और नियंत्रण उपकरणों का रियल-टाइम परीक्षण तथा हार्डवेयर-इन-द-लूप सत्यापन संभव होगा।

यह भी पढ़ें- नेपाल की राह होगी आसान, बाराबंकी में 400 करोड़ से बनेंगे दो थ्री-लेन पुल, सेतु निर्माण के लिए सरयू में उतरीं मशीनें

इसके साथ दो वर्ष के लिए एकीकृत साफ्टवेयर टूलचेन, सभी टूलबाक्स और असीमित इंस्टालेशन की सुविधा भी मिलेगी। पुरस्कार आठ दिसंबर को बेंगलुरु में प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान संस्थान में गुणवत्तापूर्ण शोध एवं अत्याधुनिक अनुसंधान की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।