Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डीडीयू जंक्शन के फुट ओवरब्रिज से 35 लाख से अधिक की नकदी बरामद, हिरासत में युवक

    By vivek dubeyEdited By: Abhishek sharma
    Updated: Wed, 03 Dec 2025 06:09 PM (IST)

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने 35 लाख 33 हजार से अधिक की नकदी बरामद की। चेकिंग के दौरान रत्नेश कुमार वर्मा नामक य ...और पढ़ें

    Hero Image

    संयुक्त टीम ने मंगलवार की देर रात 35 लाख 33 हजार रुपए से अधिक की नकदी बरामद की है।

    जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल व राजकीय रेलवे पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार की देर रात 35 लाख 33 हजार रुपए से अधिक की नकदी बरामद की है।

    जंक्शन पर चेकिंग के दौरान हुई इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। बरामद नकदी 500 रुपए के नोट हैं। आरपीएफ व जीआरपी ने जिस युवक को हिरासत में लिया है वह रुपयों को प्रयागराज से वाराणसी ले जा रहा था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बता दें कि पीडीडीयू जंक्शन के पैदल गामी पुल क्षेत्र में हुई। संयुक्त टीम ने रत्नेश कुमार वर्मा नामक युवक के बैग की तलाशी ली। जिसमें यह भारी मात्रा में नकदी मिली। पूछताछ के दौरान युवक रत्नेश कुमार वर्मा नकदी के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

    इसके बाद आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने तत्काल आयकर विभाग को सूचित किया। सूचना मिलने पर वाराणसी से आयकर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गिरफ्तार युवक से पूछताछ शुरू कर दी। आरपीएफ प्रभारी प्रदीप कुमार रावत ने बताया कि बरामद नकदी आयकर विभाग को सौंप दी गई है। जिसने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

    इस कार्रवाई में जीआरपी प्रभारी सुनील कुमार सिंह भी शामिल थे। बता दें कि जंक्शन के मेन फूट ओवर ब्रिज पर चेकिंग के दौरान रात्रि करीब 10 बजे एक व्यक्ति को शरीर के अंदर कुछ वजनदार वस्तु लिए हुए तेज कदमों से डीडीयू स्टेशन के पैदल गामी पुल पर जाते हुए पकड़ा गया। कैश के सम्बन्ध में पूछने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया एवं न ही मौके पर कोई वैद्य प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं दे पाया।

    युवक के पास मिले नकदी का विवरण

    500 रुपए के 7055 नोट, 200 रुपए के 31 नोट व 20 रुपए के तीन नोट मिले। इस प्रकार कुल बरामद नकद 35,33,760 ( पैंतीस लाख तैतीस हजार सात और साठ रुपया) बरामद हुआ। जिसे अग्रिम कार्रवाई हेतु आयकर विभाग को सुपुर्द किया गया। आयकर विभाग द्वारा अग्रिम पूछताछ एवं विधिक कार्यवाही किया जा रहा है।