विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पीडीडीयू मंडल में चौथी अमृत भारत ट्रेन का होगा परिचालन, पीएम नरेन्‍द्र मोदी 22 अगस्त को करेंगे रवाना

Published: Mon, 18 Aug 2025 05:05 PM (IST)

पीडीडीयू मंडल में एक और अमृत भारत ट्रेन का परिचालन शुरू होगा। गया से प्रधानमंत्री मोदी 22 अगस्त को इस ...और पढ़ें

पीडीडीयू मंडल में चलेगी चौथी अमृत भारत ट्रेन।
पीडीडीयू मंडल में चलेगी चौथी अमृत भारत ट्रेन।

जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली)। पूर्वांचल के यात्रियों के लिए एक और अच्छी खबर है। अब पीडीडीयू मंडल में चौथी अमृत भारत ट्रेन का परिचालन होगा। गया (बिहार) से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस ट्रेन को 22 अगस्त को रवाना करेंगे। अभी अलग-अलग मंडल से होकर पीडीडीयू मंडल को चलने वाली तीन अमृत भारत ट्रेनों का परिचालन हो रहा है।

यह भी पढ़ें : गाजीपुर के सनबीम स्कूल में छात्र की हत्या की पटकथा तो 15 अगस्‍त को ही ल‍िखी जा चुकी थी

यह ट्रेन यात्रा को आम से खास बनाने के लिए कई सुविधाएं प्रदान करती है। यह ट्रेन न केवल तेज गति से चलती है, बल्कि इसमें यात्रियों के लिए आरामदायक सीटें और आधुनिक सुविधाएं भी हैं। अमृत भारत ट्रेन 130 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलती है। इससे यात्रा का समय कम होता है। इस ट्रेन में यात्रियों के लिए आरामदायक सीटें हैं, जो लंबी दूरी की यात्रा को भी आसान बनाती हैं। अमृत भारत ट्रेन में सीसीटीवी कैमरे, सेंसर-बेस्ड वाटर टैप्स और पैसेंजर इन्‍फार्मेशन सिस्टम जैसी आधुनिक सुविधाएं हैं। इस ट्रेन में सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम हैं, जैसे कि आपातकालीन ब्रेकिंग सिस्टम। अमृत भारत ट्रेन का किराया अन्य ट्रेनों की तुलना में किफायती है। यह यात्रियों के लिए एक अच्छा विकल्प है।

यह भी पढ़ें : गाजीपुर के सनबीम स्‍कूल में छात्र को चाकुओं से गोद डाला, अब सामने आ रहा है इस ग‍िरोह का कनेक्‍शन

यात्रियों की सुविधा रेलवे के लिए पहली प्रथमिकता

अमृत भारत ट्रेनों के परिचालन को लेकर रेलवे काफी सतर्क है। समयबद्ध परिचालन मंडल की पहली प्रथमिकता है। बता दें कि नियमित परिचालन में 13435 मालदा टाउन-गोमती नगर अमृत भारत एक्सप्रेस में चार ट्रिप में लगभग 7000 से अधिक, 22361 राजेंद्र नगर -नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस में 18 ट्रिप में 31000 से अधिक तथा 11016 सहरसा- मुंबई अमृत भारत एक्सप्रेस में 16 ट्रिप में 28000 से अधिक लोग यात्रा कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें : IIT BHU दुष्कर्म मामले में अदालत में सुनवाई 11 सितंबर तक स्थगित, गवाह से हो रही ज‍िरह

अमृत भारत ट्रेन की कुछ प्रमुख विशेषताएं

- पुश-पुल आपरेशन के लिए अंतिम दीवारों पर एमयू कंट्रोल कपलर।

- जर्क फ्री सेमी परमानेंट कपलर।

- सीलबंद वेस्टिब्यूल गैंगवे।

- एंटी वाइब्रेशन उपायों के साथ एक्सट्रूज़न के साथ एसीपी पैनलिंग।

- बेहतर और सौंदर्यपूर्ण रूप से मनभावन प्रकाश व्यवस्था।

- गार्ड रूम में मॉनिटर के साथ लगेज रूम में सीसीटीवी।

- दिव्यांगजन के लिए रैंप।

यह भी पढ़ें : प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 13 सितंबर को आ सकते हैं सोवा रिग्पा मेडिकल कालेज और अस्पताल के लोकार्पण के लिए

उन्नत कोच बेहतर आंतरिक साज सज्जा के साथ

- फोल्डेबल स्नैक टेबल।

- उपयुक्त होल्डर के साथ मोबाइल चार्जर।

- फोल्डेबल बॉटल होल्डर।

- सौंदर्यपूर्ण रूप से मनभावन और एर्गाेनॉमिक रूप से डिज़ाइन की गई सीट और बर्थ।

- बेहतर लगेज रैक।

- रेडियम रोशनी फ़्लोरिंग स्ट्रिप।

- गार्ड द्वारा संचालित पीए सिस्टम।

- सौंदर्यपूर्ण रूप से बेहतर रंगों के मिश्रण के साथ मनभावन और एर्गाेनॉमिक रूप से डिज़ाइन किया गया शौचालय।

- स्लीपर क्लास में दिव्यांगजन शौचालय

यह भी पढ़ें : वाराणसी नगर न‍िगम में दालमंडी के पांच मकान शत्रु संपत्ति, सड़क चौड़ीकरण में मुआवजा बनेगा चुनौती