Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP News: जंगली जानवर ने 6 बकरियों को बनाया निवाला, लोगों में दहशत

    Updated: Sat, 24 May 2025 06:12 PM (IST)

    खानपुर के वाल्मीकि बस्ती में एक जंगली जानवर ने छह बकरियों को मार डाला जिससे दहशत फैल गई। सतीशचंद नामक एक व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। सूचना पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों ने जांच पड़ताल की है लेकिन प्रथम दृष्टया यह कुत्तों का हमला लगता है। पीड़ित ने मुआवजे की मांग की है।

    Hero Image
    जंगली जानवर ने छह बकरियों को बनाया निवाला, लोगों में दहशत

    संवाद सूत्र, खानपुर। नगर के मुहल्ला वाल्मीकि बस्ती स्थित एक मकान के आंगन में बंधी छह बकरियों को किसी अज्ञात जंगली जानवर ने अपना निवाला बना लिया। वहीं घटना के बाद मोहल्ले के लोगों में दहशत का माहौल है। सूचना पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों ने जांच पड़ताल की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शनिवार को वाल्मीकि बस्ती निवासी सतीशचंद ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया है कि शुक्रवार की देर रात उसके मकान के आंगन में बंधी छह बकरियों को किसी जंगली जानवर ने अपना शिकार बना लिया। जंगली जानवर ने बकरियों का शरीर क्षत विक्षप्त कर दिया।

    वहीं मौके पर पहुंचे पशु चिकित्सक चुन्नीलाल ने बकरियों के शवों का पोस्टमार्टम किया। घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

    वहीं पुलिस द्वारा लोगों से अपील की जा रही है कि जंगली जानवर देखने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। वन विभाग के एफएसओ प्रमोद भारती ने बताया कि प्रथम दृष्टि मामला कुत्तों के द्वारा हमले से बकरियों की मौत का प्रतीत हो रहा है। वहीं पीड़ित ने प्रशासनिक अधिकारियों से नुकसान के मुआवजा की मांग की है।